फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rape

स्कूल से घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म

Tue, 18 Feb 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
rape
शहर के एक मोहल्ला निवासी एक नाबालिग छात्रा को उसके परिचित ने बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद उसने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा 15 फरवरी की शाम को स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर जा रही थी। इसी दौरान अशोेक ने उसे रोक लिया तथा किसी बहाने से अपनेे कमरे पर ले गया। अशोक उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाल है और यहां किराए के मकान में रहकर मेंहदी लगाने का काम करता है और वह पीड़िता के परिवार से पूर्व परिचित है। कमरे पर ले जाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोपी के चंगुल से निकलने के बाद नाबालिग ने घर पहुंचकर अपने परिवार को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत में मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed