{"_id":"6ac144f330e226648503c498","slug":"rao-inderjit-urged-the-cm-to-procure-pearl-millet-at-the-government-fixed-price-rewari-news-c-198-1-sroh1010-246548-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राव इंद्रजीत ने बाजरे को सरकारी मूल्य पर खरीदने की सीएम से की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राव इंद्रजीत ने बाजरे को सरकारी मूल्य पर खरीदने की सीएम से की मांग
Sat, 03 Oct 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर बातकर बाजरे की खरीद में आ रही किसानों की परेशानियों को दूर करने और सरकारी मूल्य पर खरीद सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियां किसानों के बाजरे में कमी निकाल कर किसानों को परेशान कर रही हैं। उन्होंने क्षेत्र में बाजरा खरीद की व्यवस्था और किसानों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की। राव ने मुख्यमंत्री से बात करने से पूर्व रेवाड़ी, नारनौल के जिला उपायुक्तों से बाजरे खरीद की रिपोर्ट ली और किसानों की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए।
राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा कि दक्षिणी हरियाणा बाजरा उत्पादन क्षेत्र है। बड़ी संख्या में किसान इस फसल पर निर्भर हैं। ऐसे में खरीद व्यवस्था में परेशानी किसानों के लिए नुकसान का कारण बन सकती है। उन्होंने उपज का एक-एक दाना सरकारी मूल्य पर खरीदने पर जोर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कम कीमत पर निजी खरीदारों पर निर्भर नहीं रहना पड़े, इसके लिए सरकारी खरीद व्यवस्था प्रभावी और पर्याप्त होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाजरा खरीद को लेकर सकारात्मक रुख अपनाते हुए किसानों के हित में आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया। इससे बाजरा उत्पादक किसानों को खरीद व्यवस्था में राहत मिलने की उम्मीद जगी है।