फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ramp built on Bhiwadi-Dharuhera border broken, height reduced to 2 feet

Rewari News: भिवाड़ी-धारूहेड़ा सीमा पर बना रैंप टूटा, ऊंचाई रह गई 2 फीट

Sun, 11 Feb 2024 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Ramp built on Bhiwadi-Dharuhera border broken, height reduced to 2 feet
रेवाड़ी। भिवाड़ी से नाले में जा रहा दूषित पानी। संवाद
धारूहेड़ा। भिवाड़ी से आ रहे दूषित पानी को रोकने के लिए धारूहेड़ा नगर पालिका की ओर से सोना रोड-अलवर बाईपास पर पिछले वर्ष तीन से चार फीट ऊंचा रैंप बनाया गया था, ताकि सड़कों पर जलभराव न हो और धारूहेड़ा के अंदर दूषित पानी न प्रवेश कर सके। वहीं अब दूषित पानी का बहाव निरंतर चलने के कारण धारूहेड़ा से भिवाड़ी लेन की तरफ का रैंप आधा से ज्यादा खुद ही टूट कर बिखर गया है। इसकी ऊंचाई अब 2 फीट रह गई है। लगातार भिवाड़ी से आ रहा दूषित पानी नालों के माध्यम से अब धारूहेड़ा में प्रवेश कर रहा है। रैंप के क्षतिग्रस्त होने के बाद बड़े खड्डे बन चुके हैं, जिससे एक साइड में ही लोग अपने वाहन को ले जा और ला रहे हैं। इस दौरान लंबे जाम की स्थिति बनती है। अगर रैंप इसी प्रकार टूटता रहा तो आने वाले दिनों में पानी धारूहेड़ा में भी प्रवेश कर सकता है। 30 जुलाई 2023 को सीएम मनोहर लाल ने अलवर और रेवाड़ी के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की थी और उन्हें गंदे पानी के प्रवाह को रोकने के लिए कदम उठाने का आदेश दिया था। राजस्थान के अफसरों ने इस पानी के समाधान के लिए कदम नहीं उठाए। सीएम ने दूषित पानी और रैंप का भी जायजा लिया था। भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र का दूषित पानी घुसने की करीब दो दशक पुरानी शिकायत है। इसी को लेकर प्रशासन द्वारा धारूहेड़ा-भिवाड़ी के बीच धारूहेड़ा की सीमा में एक रैंप बनाया था। भिवाड़ी की सड़कों पर महीनों से पानी भरा हुआ है। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन



रैंप तोड़ने बुलडोजर लेकर पहुंचे थे बालकनाथ

धारूहेड़ा-भिवाड़ी बॉर्डर पर पिछले 6 माह से हालात और भी ज्यादा खराब हैं। भिवाड़ी राजस्थान के तिजारा विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। चुनाव में तिजारा से बाबा बालकनाथ ने जीत दर्ज की है। चुनाव प्रचार के दौरान पिछले वर्ष नवंबर में बालकनाथ बुलडोजर लेकर धारूहेड़ा की सीमा में बने रैंप को तुड़वाने पहुंचे थे। हालांकि रैंप को तोड़ा नहीं जा सका था। मौके प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को संभाला था। खुद के हल्के की सबसे बड़ी समस्या के समाधान को लेकर बालकनाथ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। कुछ दिनों में पहले नगर पालिका चेयरमैन ने भी बाबा बालकनाथ से समाधान को लेकर मुलाकात की थी।
विज्ञापन




पार्कों के पास बनेगी बाउंड्री वॉल

दूसरी तरफ भिवाड़ी से सटे पार्कों के पास बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। सोहना रोड के आसपास भिवाड़ी से नाले के माध्यम से आने वाले गंदे पानी की वजह से इन दीवारों को बनाया जाएगा। दरअसल, नगर पालिका की कोशिश है कि सोहना मार्ग के पास पार्कों में गंदा पानी ना घुसे और आसपास बीमारी आदि न फैले। यहां पर आंबेडकर पार्क और ज्योतिबाई फूले पार्क मौजूद हैं। दोनों पार्कों की स्थिति काफी खराब है। नगर पालिका के सचिव का कहना है कि यहां पर एक दीवार बनाई जाएगी। अब यहां पर सवाल यह उठ रहे हैं कि जब दीवार पहले से ही मौजूद है तो दूसरी दीवार की क्या जरूरत पड़ी है। दीवार खड़ी करने के लिए करीब 25 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भिवाड़ी से आने वाले दूषित पानी को लेकर उच्च अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ से मुलाकात की थी उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस बार इसका समाधान अवश्य होगा।

कंवर सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed