फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ramgarh Bhagwanpur Hospital agitation completes 233 days, villagers' anger grows

Rewari News: रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल आंदोलन के 233 दिन पूरे, ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ा

Thu, 05 Feb 2026 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ramgarh Bhagwanpur Hospital agitation completes 233 days, villagers' anger grows
रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर में अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन 233वें दिन में प्रवेश कर चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकलने से क्षेत्र की जनता और प्रबुद्ध नागरिकों में रोष गहराता जा रहा है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जायज मांग के प्रति सरकार की संवेदनहीनता ने लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

सुनारिया गांव के पूर्व सैनिक बाबू बलराम के नेतृत्व में सुनारिया, ततारपुर इस्तमुरार, मीरपुर और तुर्कियावास के ग्रामीणों व महिलाओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति की ओर से नागरिकों का जोरदार स्वागत किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल बनाओ, लड़ेंगे-जीतेंगे और वादाखिलाफी नहीं चलेगी जैसे गगनभेदी नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन के संयोजक और सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार ने कहा कि समिति आज भी हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत के लिए तैयार है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा गया है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दो बार मुलाकात के लिए समय मांगा गया था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। 18 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री के निवास स्थान रामपुरा जाकर मिलने का प्रयास भी किया गया लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि अब 8 फरवरी से पहले मुलाकात के लिए अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed