फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ramanand first in 200 meters race

Rewari News: दो सौ मीटर की दौड़ में रामानंद प्रथम

Sat, 15 Feb 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 15 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ramanand first in 200 meters race
फोटो : 06 खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते हुए। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धामलावास में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि डीसी अभिषेक मीणा और विशिष्ट अतिथि झज्जर इंजीनियरिंग कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. राजेश यादव रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
स्टेज संचालन प्राध्यापक नीरज व सरिता ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. रविन आहूजा ने सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। संस्था के प्रेस प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि 200 मीटर 50 वर्ष से ऊपर के स्टॉफ की रेस में प्रथम रामानंद यादव, द्वितीय मुकेश पुनिया व तृतीय राकेश यादव रहे। 200 मीटर 30 से 50 वर्ष के स्टॉफ की रेस में प्रथम मुकुल, द्वितीय नवीन व तृतीय प्रदीप रहे। 200 मीटर एचकेआरएन के स्टॉफ की रेस में प्रथम सोमदत्त, द्वितीय कृष्ण महाखरिया व तृतीय सूबे संजय रहे।
विज्ञापन

लड़कों की शॉर्टपुट में धर्मेंद्र प्रथम, गगन द्वितीय और मोहित तृतीय रहे। 100 मीटर लड़कियों की रेस में तेजस्वी प्रथम, प्रियंका द्वितीय और आरती तृतीय रहीं। लड़कों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी में इलेक्ट्रिकल से सौरभ प्रथम, इलेक्ट्रिकल से लोकेश द्वितीय, एमएलटी से पंकज और गगन तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एमएलटी से नेहा प्रथम, कंप्यूटर से वंशिका द्वितीय, एमएलटी से आरती तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर रचना यादव, परमजीत यादव, मुकेश पुनिया, पवित्रपाल यादव, विजय यादव, रामानंद यादव, ललित मोहन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed