फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ram Darbar was established in the temple of village Sadatnagar.

Rewari News: गांव सादतनगर के मंदिर में राम दरबार की स्थापना हुई

Wed, 01 Oct 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ram Darbar was established in the temple of village Sadatnagar.
फोटो : 19रेवाड़ी। गांव सादतनगर स्थित प्राचीन बाबा दुल्ला मंदिर से राम दरबार की मूर्ति की झा
कोसली। गांव सादतनगर स्थित प्राचीन बाबा दुल्ला मंदिर में नवरात्र और राम नवमी के अवसर पर बुधवार को राम दरबार की मूर्ति स्थापना की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ कराया गया। इससे पहले गांव में राम दरबार की झांकी निकाली गई और सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी दुर्गा दास ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर राम दरबार की स्थापना से गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि प्राचीन बाबा ईश्वर दास उर्फ बाबा दुल्ला का मंदिर ऐतिहासिक महत्व रखता है और बाबा की कृपा से ही गांव फल-फूल रहा है।
विज्ञापन

बाबा के मंदिर में सच्ची श्रद्धा से आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पुजारी ने यह भी बताया कि बाबा के आशीर्वाद से गांव से कई लोग प्रशासन और सेना में अधिकारी बने हैं जिनमें ब्रिगेडियर, जर्नल, कर्नल, कप्तान और डीएसपी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विक्रम सिंह यादव, लुकश पंचायत समिति मेंबर, सरपंच प्रहलाद यादव, पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह, कप्तान चरत सिंह, उमेद सिंह, मैनपाल, वीरेंद्र सिंह, अनिल, प्रशांत, सतीश सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed