{"_id":"6559118ef043f6514f06a7f7","slug":"rakavmavi-rewari-stood-first-in-group-dance-rewari-news-c-198-1-rew1001-6640-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: समूह नृत्य में राकवमावि रेवाड़ी रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: समूह नृत्य में राकवमावि रेवाड़ी रहे प्रथम
Sun, 19 Nov 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हुसैनपुर स्थित जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में खंड स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नौ टीमों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रस्तुतियां दीं। इसमें प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र की अध्यक्षता में, अजय शर्मा, प्रधानाचार्य रावमा विद्यालय देहलावास गुलाबपुरा, राजपाल यादव प्रधानाचार्य रावमा विद्यालय झालए संजना, प्राध्यापिका संगीत, राव प्रह्लाद सिंह पब्लिक स्कूल रेवाडी ने निर्णायक मण्डल की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलन और संगीत प्राध्यापिका सविता मदान के गाई मां सरस्वती की वंदना से हुआ, प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र ने शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी व सांस्कृतिक कार्यक्रम में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का बेहतरीन मंच संचालन संस्थान की प्राध्यापिका संगीता और ऋतु यादव ने किया। वरिष्ठ प्राध्यापक मंजू बाला ने आए हुए सभी प्रतिभागियों व प्रभारियों का अभिनंदन किया। रोल प्ले में प्रथम स्थान पर राकवमावि रेवाड़ी, द्वितीय स्थान पर राकवमावि कोसली व तृतीय स्थान पर पीएमश्री रावमावि खोरी रहे और समूह नृत्य में प्रथम स्थान पर राकवमावि रेवाड़ी, द्वितीय स्थान पीएमश्री रावमावि बावल पर और तृतीय स्थान पर पीएम रावमावि खोरी रही। प्राप्त निर्देशानुसार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को प्रमाण पत्र के साथ नकद पुरस्कार व अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान दिए गए। अब रोल प्ले व फॉक डांस की जिला स्तरीय प्रथम विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधितत्व करेंगी।
विज्ञापन