फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rajkumar receives International Business Excellence Award

Rewari News: राजकुमार को मिला इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड

Thu, 01 Jan 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar receives International Business Excellence Award
फोटो : दुबई में ‘सक्षम समिट 2025’’ के दौरान इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड प्राप्त करते हुए
रेवाड़ी। दुबई में आयोजित ‘सक्षम समिट 2025’ में भारतीय उद्यमी और शिक्षाविद राजकुमार यादव को प्रतिष्ठित ‘इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।
विज्ञापन

यह पुरस्कार समारोह 14 दिसंबर 2025 को दुबई के होटल अल खोरी स्काई गार्डन में संपन्न हुआ। सक्षम समिट लाइफ चैंपियंस इकोसिस्टम का वार्षिक प्रमुख आयोजन है। एलसीई भारत का भरोसेमंद उद्यमी मेंटरशिप प्लेटफॉर्म है, जिसकी स्थापना तीन बार के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक डॉ. अजय शेष ने की थी।
विज्ञापन

इस समारोह में अंतरराष्ट्रीय हस्तियों जैसे सिंगापुर के हेल्थ-सेफ्टी वेलबीइंग डायरेक्टर सारंग महाजन और अमेरिकी लेखिका रेबेका डाहल ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी गरिमामयी मौजूदगी ने पुरस्कार की वैश्विक महत्ता को और बढ़ाया। राजकुमार यादव ने कहा कि दुबई जैसे ग्लोबल हब में यह सम्मान हमारी संस्था के लिए ऐतिहासिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है, जिसमें हम स्थानीय से वैश्विक स्तर तक शिक्षा और बिजनेस सिस्टम बनाने पर जोर देते हैं। यह पुरस्कार एलसीई और डॉ. अजय शेष के मार्गदर्शन का परिणाम है। समिट की थीम सिस्टम, रणनीति और स्मार्ट विकास के साथ अपने व्यवसाय को वैश्विक स्तर पर ले जाना रही।

कार्यक्रम में भारत के होनहार उद्यमियों ने ग्लोबल ब्रांड बनाने के लिए रणनीति और ऑटोमेशन पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। एलसीई संस्थापक डॉ. अजय शेष ने कहा कि राजकुमार यादव ने ‘सिस्टम्स-फर्स्ट’ दृष्टिकोण अपनाया है, जो उन्हें वास्तव में एक ‘लाइफ चैंपियन’ बनाता है। इस पुरस्कार के साथ राजकुमार यादव और उनकी संस्था अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और उद्यमिता में अपनी नई पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed