फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rajiv Gandhi Sports Stadium was ruined in 12 years due to lack of maintenance

रुपये दोगुने करने के झांसे में फंसा जेल का कलर्क, 1.68 लाख रुपये की ठगी

Mon, 19 Sep 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Sports Stadium was ruined in 12 years due to lack of maintenance
रेवाड़ी। साइबर क्राइम के मामले जिले में बढ़ रहे हैं। लोग ठगों के झांसे में आकर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन अंकुश नहीं लगा पा रहा है। रुपये दोगुने करने के चक्कर में ठगों के जाल में जिला कारागार में कार्यरत एक लिपिक फंस गया और 1.68 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। शातिर ने युवक को घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर उसके पास लिंक भेजा। जिसके बाद 15 बार ट्रांजेक्शन कर पीड़ित का खाता साफ कर दिया। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला जयपुर के जयसिंहपुरा निवासी दयाराम चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जिला जेल में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। 7 सितंबर को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने घर बैठे पैसे डबल करने का लालच दिया। उसने 500 रुपये पर 400 रुपये का लाभ, 1000 रुपये पर 600 रुपये का लाभ मिलेगा। इस तरह उसने 15 बार ट्रांजेक्शन कर कुल 168097 रुपये की धोखाधड़ी कर ली है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शातिरों के फोन नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
- राहुल कुमार, थाना प्रभारी, साइबर, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed