फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rajiv Gandhi Sports Stadium is in bad condition due to lack of maintenance

Rewari News: देखरेख के अभाव में राजीव गांधी खेल स्टेडियम बदहाल

Fri, 08 Nov 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 08 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Sports Stadium is in bad condition due to lack of maintenance
रेवाड़ी। गांव नेहरूगढ़ ​स्थित खेल स्टेडियम में उगे झाड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। गांव नेहरूगढ़ में सात एकड़ में करीब 15 वर्ष पूर्व बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम देखरेख के अभाव में बदहाल है। यहां बिजली, पानी की सुविधा नहीं है। मैदान में झाड़ियां उगी हैं जिससे खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाते हैं।
स्टेडियम में वॉलीबॉल के एकमात्र कोच पवन कुमार ने दो नर्सरी चालू की है। गांव के लोगों ने बताया कि यहां कोच को अनुबंध पर नियुक्त किया गया लेकिन बिजली नहीं होने और स्टाफ की कमी से खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। खिलाड़ियों ने बताया कि बिजली, पानी और चौकीदार की व्यवस्था की मांग करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। स्टेडियम परिसर में झाड़ियां उग आई हैं। 15 वर्ष बाद भी स्टेडियम मैदान की सफाई की व्यवस्था नहीं हुई। ट्रैक भी तैयार नहीं किया गया। वॉलीबॉल के कोच पवन कुमार के सहयोग से खिलाड़ी खुद ग्राउंड की सफाई करते हैं। पूर्व सरपंच राकेश यादव ने बताया कि पंचायत ने बच्चों को खेल में आगे बढ़ाने के लिए स्टेडियम के लिए जमीन दी थी लेकिन इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

बिजली निगम नाहड़ के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र यादव ने बताया कि बिजली का मीटर लगाने के लिए फाइल आई थी। दस्तावेज पूरे नहीं थे। मीटर लगाने के लिए जमाबंदी जिला खेल अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र, एनडीएस श्रेणी में आवेदन करना होगा। इसके बाद ही मीटर लगाया जाएगा। वहीं पंचायती राज नाहड़ के जेई विजय कुमार ने बताया कि स्टेडियम को पिछले वर्ष संबंधित विभाग के हवाले कर दिया गया था। बिजली, पानी की व्यवस्था विभाग को करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

स्टेडियम में सबमर्सिबल लगा है। बिजली कनेक्शन होने के बाद इसे चालू किया जाएगा। जब तक व्यवस्था नहीं बनेगी तब तक यही समस्या रहेगी। आशीष, सरपंच।

नेहरूगढ़ स्टेडियम प्रशासन का ध्यान नहीं है। सुविधाओं और संसाधनों के अभाव में खिलाड़ी यहां अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। समस्याएं दूर होनी चाहिए।-विनोद कुमार

स्टेडियम बनने पर उम्मीद थी कि गांव के युवा खेलों में आगे बढ़ेंगे लेकिन यहां सुविधा के नाम पर 15 साल से एक भवन खड़ा है। यह भवन भी देखरेख के अभाव में जर्जर हो रहा है। नरेश कुमार

क्षेत्र के युवा खेल में कम नहीं हैं। प्रशिक्षकों के अभाव में वह आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। ना ही उन्हें कोई आगे रास्ता बताने वाला है। स्टेडियम में खेल की हर सुविधा मुहैया कराई जाए। रमेश कुमार


--------
वर्जन:

स्टेडियम में बिजली, पानी की व्यवस्था के साथ ही ट्रैक बनवाने और कर्मचारियों की नियुक्ति कराने का प्रयास चल रहा है। चौकीदार नियुक्त हो गया है। कोच की व्यवस्था जल्द कराई जाएगी। ग्राउंड की सफाई कराकर खेलने की व्यवस्था की है। झांडियां हटाने का प्रयास चल रहा है।-मदनपाल, जिला खेल अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed