फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rajasthani peanut-gajak is available in the markets

Rewari News: बाजारों में राजस्थानी मूंगफली-गजक की बहार

Tue, 04 Nov 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rajasthani peanut-gajak is available in the markets
फोटो: 10रेवाड़ी। बावल चौक के पास मूंगफली बेचता एक दुकानदार। संवाद
रेवाड़ी। नवंबर शुरू होते ही सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही बाजारों में मूंगफली, गजक, रेवड़ी और तिल पट्टी जैसी सर्दियों की पारंपरिक चीजों की दुकानें सजने लगी है। शहर के मुख्य बाजार, मॉडल टाउन, रेलवे रोड, धारूहेड़ा चौक और बस स्टैंड क्षेत्र पर भट्ठी की तपिश के साथ मूंगफली बेचने वालों की दुकानें ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। सर्द मौसम में गरम मूंगफली का स्वाद लेना अब लोगों की रोजमर्रा की आदत बन चुकी है।
विज्ञापन

दुकानदारों कहते हैं कि हर साल नवंबर से फरवरी तक मूंगफली और गजक की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है। सर्दी के मौसम में मूंगफली की सबसे ज्यादा आवक राजस्थान से होती है। इसके अलावा कुछ आपूर्ति उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भी होती है। इस समय बाजार में मूंगफली 120 से 140 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है जबकि भुनी हुई मूंगफली की छोटी पुड़िया 10 से 20 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन


10 से 20 रुपये तक में मिल रही मुंगफली की छोटी पुड़िया
मूंगफली व्यवसायी राजू, मोहन और कलाम ने बताया कि वे हर साल केवल सर्दी के मौसम में ही दुकान लगाते हैं। पिछले दो साल से वह रेवाड़ी में ही मूंगफली और गजक की बिक्री कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार बिक्री अच्छी चल रही है और ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि इस समय मूंगफली 120 से 140 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है जबकि भुनी मूंगफली की छोटी पुड़िया 10 से 20 रुपये तक में मिल रही है। वहीं, गजक की खरीदारी में भी इस बार खासा इजाफा देखने को मिल रहा है। ग्राहकों में भुरभुरी गजक, गजक पट्टी, रोल और गुड़ की गजक की मांग ज्यादा है। दुकानदारों के अनुसार, गजक और रेवाड़ी सर्दियों में शरीर को ऊर्जा और गर्मी देने वाले खाद्य पदार्थ माने जाते हैं इसलिए ठंड बढ़ने के साथ ही इनकी बिक्री भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थाई दुकानों की भरमार
दुकानदारों का कहना है कि सर्दी की शुरुआत के साथ ही ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शाम के समय चाय के साथ मूंगफली खाने का मज़ा कुछ और ही होता है। बच्चे और बुजुर्ग सभी इन दिनों मूंगफली, गजक और रेवाड़ी के शौकीन बन जाते हैं। शहर के मुख्य बाजार, रेलवे रोड, मॉडल टाउन और धारूहेड़ा चौक के पास ऐसी अस्थाई दुकानों की भरमार है जहां लोगों की भीड़ देर रात तक लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed