{"_id":"643c3779eeea734aa4087518","slug":"rajasthan-laborer-dies-due-to-mud-fall-while-digging-toilet-well-rewari-news-c-17-1-125022-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शौचालय की कुई खोदते समय मिट्टी गिरने से राजस्थान के श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शौचालय की कुई खोदते समय मिट्टी गिरने से राजस्थान के श्रमिक की मौत
Sun, 16 Apr 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर जमा हुई भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल (रेवाड़ी)। कसौला थाना क्षेत्र के गांव पातुहेड़ा में रविवार को एक व्यक्ति के घर के बाहर शौचालय की कुई खोदते समय मिट्टी ढह गई, जिससे करीब 10 फुट नीचे खुदाई कर रहे श्रमिक की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद श्रमिक को कुई से बाहर निकालकर बावल स्थित अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव पातूहेड़ा निवासी एक व्यक्ति के घर राजस्थान के अलवर जिले के कोटकासिम (टेहूवास) निवासी करीब 27 साहिल शौचालय की कुई की खुदाई कर रहा था। करीब 10 फुट कुई खोदने के बाद अचानक ऊपर वाले हिस्से की मिट्टी ढह गई, जिस कारण साहिल कुई में दब गया। सूचना के बाद पुलिस और ग्रामीण भी वहां पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद साहिल को कुई से बाहर निकाला गया। उसके बाद बावल के अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कसौला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।