{"_id":"6988d4bd153e15ea86070125","slug":"raised-voice-for-the-rights-of-senior-citizens-rewari-news-c-198-1-rew1001-233275-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीनियर सिटीजन के अधिकारों को लेकर उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीनियर सिटीजन के अधिकारों को लेकर उठाई आवाज
विज्ञापन
पटौदी रोड क्षेत्र में लोगों से बातचीत करते लोक सेवा मंच के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत शहर के पटौदी रोड क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान मंच की ओर से सीनियर सिटीजन के अधिकारों को लेकर लगातार उठाई जा रही मांगों पर विचार करने की मांग सरकार से की गई।
वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि अनेक वृद्धपेंशन न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक और मानसिक संकट का सामना कर रहे हैं। बुढ़ापे में सीनियर सिटीज के लिए पेंशन एक आर्थिक सुरक्षा कवच है, इसलिए सभी वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम एक पेंशन पाने का मौलिक अधिकार मिलना चाहिए।
इस मौके पर प्रत्येक जिले में डेडिकेटेड सीनियर सिटीजन रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्ड एज होम, आपातकालीन सहायता एवं देखरेख के लिए सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन, संपूर्ण निशुल्क मेडिकल सुरक्षा, ट्रेन, बस और हवाई यात्रा किरायों में 70 प्रतिशत छूट आदि की मांगों को जायज बताया गया।
विज्ञापन
अशोक प्रधान ने कहा कि सीनियर सिटीजंस के सामाजिक हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। उनकी समस्याओं की ओर समाज, परिवार और सरकारों का ध्यान आकर्षित करने के लिए लोक सेवा मंच ने जनहित में सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित कर यह मेगा जनसंपर्क अभियान शुरू किया है, जो लक्ष्य हासिल होने तक जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे तथा हस्ताक्षर अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। अभियान को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जिससे विशेषकर सीनियर सिटीजंस में नई उम्मीद जगी है।
इस अवसर पर दयाराम यादव, नवीन रोहिल्ला, ओमप्रकाश पंडित, डॉ. राकेश कुमार, सत्यवीर सिंह, सोहनलाल, ओपी सिंह, अश्वनी गिरी महाराज, जगदेव सिंह, कृष्ण कुमार, भगवत प्रसाद मीणा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।