फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rain

27 एमएम बारिश से कई जगह सड़कें धंसी, छह डिग्री पारा गिरा

Fri, 26 Jul 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
rain
सरस्वती विहार में बारिश से धंसी सड़क। - फोटो : Rewari
ऑरेंज चेतावनी वाले जिलों में शामिल रेवाड़ी में वीरवार को दिनभर बरसात होती रही। न्यूनतम तापमान छह डिग्री गिर कर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो बूंदाबांदी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहेगा। बरसात रबि की फसल को देखते हुए लाभदायक है, लेकिन लगातार हो रही बरसात कपास की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से चल रहा बरसात का दौरा वीरवार को भी सुबह से शुरू हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। करीब 10 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ समय बाद हल्की बूंदाबांदी तेज बरसात में तब्दील हो गई। दिनभर रिमझिम बरसात चलती रही। बरसात के कारण मौसम में ठंडक बढ़ी है, जबकि जन-जीवन भी काफी अस्त-व्यस्त रहा। बारिश के कारण दैनिक कार्य निपटाने में दिक्कते पेश आई। वीरवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सड़कों पर बढ़ी परेशानी
बारिश के कारण सड़कों पर काफी परेशानी बढ़ी। सड़कों के किनारे पानी खड़ा देखा गया और कीचड़ होने से खासतौर पर दुपहिया वाहन चालक काफी परेशान रहे। कई स्थानों पर सड़कें धंस गई, जिससे हादसों का डर बना हुआ है। बारिश के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही क्योंकि लोगों ने अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए कार का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक बारिश कपास की फसल के लिए नुकसानदायक
कृषि वैज्ञानिक के मुताबिक बारिश कपास की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकती है। क्योंकि कपास की फसल में पानी जमा होने से उसकी जड़े गल सकती है। फसलों में कीट आदि का प्रकोप दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed