फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rain makes the weather pleasant; relief from the heat after several days

Rewari News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई दिनों बाद मिली गर्मी से राहत

Fri, 12 Jun 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 12 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rain makes the weather pleasant; relief from the heat after several days
सर्कुलर रोड से गुजरते वाहन चालक। संवाद
रेवाड़ी। जिले में वीरवार की देर रात हुई बारिश से शुक्रवार की सुबह मौसम सुहावना हो गया। इससे कई दिनों से भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को राहत मिली। सुबह धूप निकलने के बावजूद मौसम में ठंडक बनी हुई है। हालांकि, कई जगहों पर जलभराव रहा जिससे लोगोें को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वीरवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। एक दिन में तापमान में आई गिरावट के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जिले में अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर दर्ज किया जा रहा था। तेज गर्मी और उमस के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। देर रात हुई बारिश ने न केवल तापमान में कमी लाई बल्कि वातावरण को भी खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के समय पार्कों, सड़कों और बाजारों में लोगों को राहत महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 14 जून तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं तथा हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों की ओर सक्रिय होगा, जबकि पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है।

इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से 13 जून तक अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।
आगामी दिनों में बारिश और बादलवाही के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed