फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rain increased cold, roads filled with water

Rewari News: बारिश ने बढ़ाई ठंड, सड़कों पर भरा पानी

Sun, 12 Jan 2025 04:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jan 2025 04:07 AM IST
विज्ञापन
Rain increased cold, roads filled with water
फोटो : 11बरसात की वजह से कोर्ट रोड पर हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में शनिवार की सुबह कोहरा और दोपहर से देर शाम तक होती रही बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। सर्द हवा के चलते लोग ठंड से ठिठुरे नजर आए। वहीं सड़कों जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया गया है।
शनिवार को हुई बारिश ठंड के मौसम की पहली बारिश है। सुबह से दोपहर एक बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद मौसम में बदलाव हुआ और बारिश होने लगी। देर शाम तक लगातार हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। इसकी वजह से आवागमन प्रभावित रहा। तापमान गिरने ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम खराब होने के कारण लोग जरूरत होने पर ही घर से निकले। इससे पहले दिसंबर के अंतिम सप्ताह में बारिश हुई थी। पूरे जिले में औसतन 20 एमएम बरसात दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश होने से तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों से लगातार धूप निकल रही थी, जिससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिली थी लेकिन फिर मौसम खराब होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते शहर के रेलवे अंडरपास, सर्कुलर रोड, नाई वाली चौक, भाड़ावास मार्ग, बस अड्डा, पुराना हाउसिंग बोर्ड, ब्रास मार्केट, माडल टाउन, रेलवे अंडरपास, विभिन्न सेक्टर्स, सब्जी मंडी, नई अनाज मंडी कुतुबपुर, गुलाबी बाग एरिया में जलभराव होने से परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों के लिए अच्छी है बरसात:

कृषि वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बारिश व बूंदाबांदी के आसार हैं। शनिवार को हुई बारिश फसल के लिए लाभदायक है। इससे किसानों को सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। बरसात न होने के कारण किसानों को खेतों में पानी देना पड़ रहा था। साथ ही ठंड का ट्रिपल अटैक भी देखने को मिलेगा। इससे शीतलहर भी चलेगी और पाला पड़ने की भी संभावना है। कुल मिलाकर, अब ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है।



गर्म कपड़ों का बढ़ेगा व्यापार

ठंड बढ़ने के साथ बाजार में गर्म कपड़ों का व्यापार भी काफी बढ़ेगा। दुकानदार विनीत ने बताया कि अभी ठंड तो पड़ रही थी। मगर बीच में धूप भी निकल रही थी। अब मौसम में बदलाव की वजह से लोग उनी कपड़ों की खरीदारी अधिक करेंगे। यह बरसात दुकानदारों के लिए काफी ठीक है। लगातार धूप निकलने कारण गर्म कपड़ों के व्यापार पर असर पड़ रहा था।


ठंड से बचने के लिए बरतें सावधानी

इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। फिजिशियन डॉ. गौरव यादव ने बताया कि गीले कपड़े तुरंत बदलें। अपने हाथों पर दस्ताने रखें। फेफड़ों की सुरक्षा के लिए मास्क का प्रयोग करें। लोगों को गर्म कपड़े पहनने चाहिए ताकि उन्हें ठंड न लगे। सिर पर टोपी या मफलर पहनें, स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें। शरीर की गर्मी बनाए रखने के लिए अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढक कर रखें।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed