फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Railways: Operation of Tanakpur-Daurai-Tanakpur tri-weekly weekly special train from July 1

Railways: टनकपुर-दौराई-टनकपुर त्रि-साप्ताहिक साप्ताहिक स्पेशल रेल का संचालन 1 जुलाई से

Thu, 27 Jun 2024 06:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 06:45 PM IST
सार

रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए टनकपुर-दौराई (अजमेर)-टनकपुर त्रि-साप्ताहिक व लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Railways: Operation of Tanakpur-Daurai-Tanakpur tri-weekly weekly special train from July 1
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 05097/05098, टनकपुर-दौराई (अजमेर)-टनकपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी संख्या 05097, टनकपुर-दौराई (अजमेर) त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 1 जुलाई से 27 सितंबर तक (39 ट्रिप) टनकपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को 18.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.40 बजे दौराई (अजमेर) पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार गाडी संख्या 05098, दौराई (अजमेर) -टनकपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 2 जुलाई से 28 सितंबर तक (39 ट्रिप) दौराई से प्रत्येक मंगलवार, वीरवार व शनिवार को 16.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 9.45 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह रेल सेवा मार्ग में खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जं, चन्दौसी, मुरादाबाद, गजरौला, गाजियाबाद, दिल्ली जं., दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, फुलेरा व किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 7 द्वितीय शयनयान, 5 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं व यात्रियों को मिली सुविधा; रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा 2 जुलाई से शुरू
रेलवे की तरफ से खाटू श्याम जी में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09637, रेवाडी-रींगस स्पेशल रेलसेवा 2 जुलाई, 6 जुलाई, 7 जुलाई, 13 जुलाई, 14 जुलाई, 17 जुलाई, 20 जुलाई, 21 जुलाई, 27 जुलाई, 28 जुलाई व 31 जुलाई को (11 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 2 जुलाई, 6 जुलाई, 7 जुलाई, 13 जुलाई, 14 जुलाई, 17 जुलाई, 20 जुलाई, 21 जुलाई, 27 जुलाई, 28 जुलाई व 31 जुलाई को (11 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।


यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 8 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड श्रेणी के कुल 10 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed