{"_id":"57ddac344f1c1bd138d47e24","slug":"railway-station-rewari-officer-platfarm-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी जुटे तो चकाचक दिखा रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी जुटे तो चकाचक दिखा रेलवे स्टेशन
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 18 Sep 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर विशेष सफाई अभियान चलाया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में शुरू हुए स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को रेलवे स्टेशन रेवाड़ी पर स्वच्छ पर्यावरण दिवस के साथ विशेष सफाई अभियान चलाया गया। रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने अभियान के तहत पौधारोपण किया। नौ दिन तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन शनिवार को कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी सफाई की।
इस दौरान यात्रियों को भी स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा कूड़ा व गंदगी फैलाने वाले कुछ यात्रियों के रेलवे एक्ट 198 के तहत चालान भी काटे। रविवार आज स्टेशन दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत स्टेशन परिसर में विशेष सफाई अभियान जारी रहेगा।
नीट एंड क्लीन दिखे प्लेटफॉर्म
स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत मिशन का असर यह देखने को मिला कि सोमवार को दिनभर चले विशेष सफाई अभियान से रेलवे स्टेशन पर रौनक छा गई। जहां कर्मचारी से अधिकारी तक सफाई को लेकर सख्त दिखे, वहीं आमजन भी अपनी जिम्मेवारी समझते हुए कूड़ा इधर-उधर फेंकने की बजाय डस्टबिन में फेंकते दिखाई दिए। रविवार को भी यह अभियान जारी रहेगा। एसएस हुक्मचंद, डिप्टी एसएस राजेश भार्गव व सीएचआई प्रवेश कुमार की नेतृत्व में अलग-अलग टीम तैयार की गई हैं, जो अभियान में विशेष भागीदारी निभाएंगी।
विज्ञापन
पोस्टर, बैनर, फेरी से किया जागरूक
रेलवे स्टेशन मास्टर हुक्मचंद व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रवेश कुमार की अगुवाई में रेलवेकर्मियों ने स्टेशन परिसर के चारों ओर फेरी लगाकर आम यात्रियों को स्टेशन पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं स्टेशन पर जगह-जगह पोस्टर, बैनर तथा हॉर्डिंग्स भी लगाए ।
100 से 500 रुपये तक काटे चालान
रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी व कूड़ा फैलाने वाले यात्रियों के रेलवे अधिकारियों से 100 से 500 रुपये तक के चालान काटे। हेड टीसी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम ने रेलवे एक्ट 198 के तहत 20 लोगों का गंदगी फैलाने पर जुर्माना किया है। चालान काटने के साथ रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से भविष्य में कूड़ा कूड़ादान में ही डालने तथा आसपास साफ सफाई रखने की अपील भी की है।
--------
वर्जन:
सफाई अभियान के पहले ही दिन हमें यात्रियों का अच्छा रेस्पोंस मिला। यात्री जागरुक हो रहे हैं। पहले के बीच अब स्टेशन पर सफाई का माहौल काफी बेहतर हुआ है। वहीं इस विशेष मिशन के बाद निश्चित रूप से रेलवे परिसर में सफाई व्यवस्था अव्वल दर्जे की देखी जा सकती है, क्योंकि अब आम यात्री हमारे साथ जुड़कर अभियान में सहयोग कर रहे हैं।
हुक्मचंद, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन रेवाड़ी