{"_id":"67d870ad8b1db098500b94ad","slug":"raid-on-hospital-running-without-doctor-notice-given-rewari-news-c-198-1-rew1001-216596-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिना डॉक्टर के चल रहे अस्पताल पर छापा, नोटिस दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिना डॉक्टर के चल रहे अस्पताल पर छापा, नोटिस दिया
Tue, 18 Mar 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 26बावल के निजी अस्पताल में जांच करते प्रशासन की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को पातुहेड़ा गांव में बिना डॉक्टर के चल रहे एक निजी अस्पताल पर छापा डाला। टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। इस अस्पताल में मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा था। टीम ने अस्पताल संचालक को दस्तावेज पेश करने के लिए 15 दिन का नोटिस दिया है।
अस्पताल संचालक ने अगर दस्तावेज पेश नहीं किया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी पातुहेड़ा औद्योगिक एरिया में चल रहे एक निजी अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं है। एक फार्मासिस्ट बिशनपुर निवासी रविंद्र ही मरीजों का इलाज करता है। इस सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग के एएसआई मनोज ने सिविल अस्पताल के डॉ. अभिषेक राव, जिला औषधि नियंत्रक रजनीश कुमार और कसोला पुलिस के साथ छापा डाला। सीएम फ्लाइंग के अनुसार अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि फार्मेसी चलाने वाला रविंद्र ही मरीजों का उपचार करता है।
अस्पताल में टेस्ट कराने से लेकर एक्स-रे तक की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रविंद्र से अस्पताल चलाने संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। सीएम फ्लाइंग ने अस्पताल को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि यह अस्पताल काफी दिनों से बिना डॉक्टर के चलाया जा रहा है, जिसमें मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा था।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल संचालक से अस्पताल चलाने के दस्तावेज मांगे गए तो उसने 15 दिन का समय मांग लिया। इसके बाद आईएमसी एक्ट के तहत उसे नोटिस दिया गया। अगर इस अवधि में वह अस्पताल चलाने संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर पाएगा तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।