फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rahul Chauhan wins gold in the 5km and silver in the 10km at the Youth Games.

Rewari News: यूथ गेम्स में राहुल चौहान ने 5 किमी में जीता स्वर्ण, 10 किमी में रजत

Tue, 06 Oct 2026 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Rahul Chauhan wins gold in the 5km and silver in the 10km at the Youth Games.
सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते राहुल चौहान। स्रोत : परिवार - फोटो : samvad
कुंड। गांव कुंडल निवासी एवं राजपुताना राइफल्स के जवान राहुल चौहान ने नेपाल में आयोजित 9वीं यूथ गेम्स इंडो नेपाल नेशनल सीरीज-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 10 किलोमीटर दौड़ में भी द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता 3 से 5 अक्तूबर तक आयोजित हुई।
विज्ञापन

राहुल की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। वह इससे पहले भी विभिन्न मैराथन और लंबी दूरी की दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। सेना में सेवा देने के साथ वह युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

राहुल ने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत जरूरी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां, परिजनों, साथियों और सहयोग करने वाले सभी लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी देश और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रतियोगिताओं में पूरी मेहनत से हिस्सा लेते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed