फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Quantity of nutrients will be decided on the basis of soil test: Dr. Dharambir

मिट्टी की जांच के आधार पर होगी पोषक तत्वों की मात्रा तय : डॉ. धर्मबीर

Thu, 14 Apr 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Quantity of nutrients will be decided on the basis of soil test: Dr. Dharambir
कृषि विज्ञान केंद्र बावल में कपास की उन्नत खेती व गुलाबी सुंडी के प्रबंधन पर आयोजित प्रशिक्षण शि - फोटो : Rewari
बावल। बावल कृषि विज्ञान केंद्र में कपास की उन्नत खेती व गुलाबी सुंडी के प्रबंधन पर कृषि विभाग की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल के निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान मिट्टी की जांच अवश्य कराएं। मिट्टी की जांच के आधार पर पोषक तत्वों की मात्रा तय की जानी चाहिए। बीटी कपास में जहां खुला पानी लगता है, वहां पहला पानी बिजाई के 45 से 50 दिन बाद ही लगाएं। यहां पर बायो फर्टिलाइजर लैब है व मिट्टी पानी की जांच की प्रयोगशाला भी है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के कीट वैज्ञानिक डॉ. बलबीर सिंह ने कपास में लगने वाले मुख्य कीटों के लक्षण व उनके प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने गुलाबी सुंडी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कपास की लकड़ी व बिनौला का भंडारण सावधानीपूर्वक करना चाहिए। गुलाबी सुंडी की पतंगों को रोकने के लिए अप्रैल से खेतों में भंडारित लकड़ियों को पालिथीन सीट या मच्छरदानी से ढकें। किसान हरी बाल व रोसेट फूल को पहचान कर विज्ञानियों से सलाह लें।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. नरेश यादव ने कपास की बीमारियों के बारे में व प्रबंधन के बारे में बताया। पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार ने कपास में बीज उपचार व बीमारियों की जानकारी दी। डॉ. सत्यजीत ने बीटी कपास में खाद की उचित मात्रा व सिचाई की विज्ञानी विधि के बारे में बताया। इस मौके पर खंड कृषि अधिकारी बावल डॉ. सतीश यादव, खंड कृषि अधिकारी जाटूसना डॉ. संजू यादव, खंड कृषि अधिकारी रेवाड़ी डॉ. मनोज, एडीओ संघ के प्रधान डॉ. संजय यादव, एडीओ डॉ. रवि, डॉ. सतीश, डॉ. रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed