फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   punjabi society not celebrate holi

पंजाबी समाज नहीं मनाएगा होली.

Sat, 19 Mar 2016 12:45 AM IST
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
punjabi society not celebrate holi
होली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। हरियाणा में जाट आरक्षण के नाम पर की गई लूटपाट व आगजनी के विरोध में इस बार रेवाड़ी पंजाबी समाज होली पर्व नहीं मनाएगा। 23 मार्च की शाम सुखमनी साहब का पाठ रखा जाएगा। यह निर्णय पंजाबी बिरादरी की मियावाली पंचायत घर में हुई एक बैठक में लिया गया। यहां वक्ताओं ने कहा कि जाट आरक्षण के नाम पर प्रदेश में चुन चुन कर पंजाबियों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन

पहले उनके प्रतिष्ठानों में लूटपाट की गई और फिर उसमें आग लगा दी गई। इससे हरियाणा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की पंजाबी बिरादरी में रोष है और इसी रोष के चलते रेवाड़ी पंजाबी बिरादरी होली पर्व नहीं मनाएगा।
विज्ञापन


पंजाबी बिरादरी के प्रधान मदन लाल झांब ने कहा कि रेवाड़ी पंजाबी बिरादरी द्वारा होली का त्योहार ना मनाने का फैसला लिया है और इसी दिन 23 मार्च को सांय 4 बजे से मियावाली पंचायत घर में ही सुखमनी साहब का पाठ रखा गया है। इसके बाद गुरु का लंगर का आयोजन किया जाएगा। पंजाबी बिरादरी के प्रत्येक व्यक्ति से अनुरोध किया है कि होली का पर्व ना मनाए तथा सुखमनी पाठ व लंगर में बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपनी एकता का परिचय दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों के लिए इकट्ठे किए 20 लाख रुपये
प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जिन पंजाबियों का नुकसान हुआ, उनकी मदद के लिए रेवाड़ी पंजाबी समाज जी जान से जुटा हुआ है। प्रधान झांब ने बताया कि रेवाड़ी शहर से पीड़ितों की मदद के लिए 20 लाख रुपये इकट्ठे करने का लक्ष्य रखा गया था, वह पूरा हो गया है। अभी भी कई बाजारों से मदद आनी है, उनसे मदद लेकर लक्ष्य और आगे बढ़ाया जाएगा ताकि पीड़ितों की अच्छी तरह से मदद हो सके।


उन्होंने कहा कि लोग दिल खोल कर मदद दे रहे हैं। पंजाबी बिरादरी उनकी आभारी है। पंजाबी बिरादरी के प्रेस प्रवक्ता धारी अरोड़ा ने कहा कि इस योगदान के लिए जहा बुजुर्ग तन मन धन से समर्पित थे वहीं पर युवा साथियों ने इस मुहिम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी को पंजाबी समाज अपने पीड़ित भाइयों की सहायता के लिए कोई कसर नही छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed