{"_id":"68e169bb6fee38bcc201129e","slug":"puffed-rice-was-tested-at-the-anganwadi-centre-no-insects-were-found-rewari-news-c-198-1-rew1001-226853-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आंगनबाड़ी केंद्र में मुरमुरे की हुई जांच, कीड़े नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आंगनबाड़ी केंद्र में मुरमुरे की हुई जांच, कीड़े नहीं मिले
Sun, 05 Oct 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 20मुरमुरे खाकर चेक करते स्थानीय लोग। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। बॉससिताब रॉय मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से बांटे गए मुरमुरे में कीड़ा निकलने की सूचना मिलने के बाद शनिवार को इसकी जांच की गई। जांच में मुरमुरे न तो खराब मिले और न ही उसमें कीड़े मिले।
स्थानीय लोग सुबह के समय आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और मुरमुरे को खुद चखकर देखा। इस दौरान किसी भी तरह की खामी सामने नहीं आई। आंगनबाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर सुषमा देवी ने कहा कि मुरमुरे में कीड़ा मिलने की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर जाकर मुरमुरे की जांच की गई थी। जांच में कोई खराबी या कीड़ा नहीं मिला है।
स्थानीय लोगों ने भी माना कि आंगनबाड़ी केंद्र में खाद्य सामग्री सुरक्षित है। आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका मीनू ने बताया कि बच्चों की खाने की सामग्री का पूरा ध्यान ध्यान रखा जा रहा है। बच्चों को किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जा रही है। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।