फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Public relations done for the tractor parade of 7th July

सात जुलाई के ट्रैक्टर परेड के लिए किया जनसंपर्क

Mon, 28 Jun 2021 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Public relations done for the tractor parade of 7th July
रेवाड़ी। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर किसानों का धरना 196वें दिन भी जारी रहा। वहीं सात जुलाई को क्षेत्र में की जाने वाली ट्रैक्टर परेड यात्रा को लेकर सोमवार को किसानों ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया। किसान नेताओं ने कहा कि गूंगी और बहरी केंद्र सरकार को जगाने के लिए किसानों को एक बार फिर हुंकार भरनी पड़ेगी।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली कूच करते समय हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के किसानों को दिल्ली-जयपुर स्थित खेड़ा बॉर्डर पर रोक दिया था। उसके बाद से राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के किसानों ने यहीं पर अपना पड़ाव डाल दिया। किसानों के पड़ाव के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के किसान भी आंदोलनकारी किसानों के साथ आ गए।
विज्ञापन

सोमवार को धरनास्थल पर भाकियू के प्रदेश सचिव रामकिशन महलावत व बावल चौरासी के प्रधान सुमेर जैलदार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में खेड़ा बॉर्डर पर किसानों को शुरू से ही बावल चौरासी की ओर से पूरा समर्थन दिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस नहीं लिए जाने तक बावल चौरासी की ओर से समर्थन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसे वे लेकर रहेंगे। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून देश के किसानों को बर्बाद करने वाले हैं। केंद्र सरकार कृषि कानूनों को रद्द करने की बजाय आंदोलन को बदनाम करने के लिए लोगों को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर राजाराम मील, ईश्वर महलावत, अमराराम, रण सिंह, सुमेर सिंह व नवीन कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed