{"_id":"663d2fdeac77ea795a081e44","slug":"public-mood-will-vote-for-the-one-who-talks-about-development-rewari-news-c-198-1-rew1001-204241-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जनता का मूड- वोट उसी को देंगे जो विकास की बात करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जनता का मूड- वोट उसी को देंगे जो विकास की बात करेगा
Fri, 10 May 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। चुनावी चौपाल में आपस में मंथन करते लोग। संवाद
जगदीश यादव
कोसली। लोकसभा चुनाव में सभी उम्मीदवार अपने अपने पक्ष में वोट डालने के लिए प्रचार में लगे गए हैं। लेकिन कोसली क्षेत्र के लोगों को नेताओं की बातों पर विश्वास नहीं है। अब तो उम्मीदवार गांवों में वोट मांगने के लिए अपने साथ ही भीड़ लेकर चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के लोगों से चुनावी चौपाल में बात की तो पूर्व सैनिक राकेश कुमार का कहना है कि लोकसभा चुनाव में इस बार कोई भी नेता क्षेत्र में समस्याओं ओर विकास की बात नहीं करता। उनका कहना है कि वे वोट उसी को देंगे जो क्षेत्र के बिजली, पानी, रेलवे अंडरपास जैसे मुद्दों को हल करने की बात करेगा। इस विषय में युवा गिरिश का कहना है कि कोसली विधानसभा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता से बात करने वाले को वोट देंगे। देवेन्द्र शास्त्री का कहना है कि इस बार विभिन्न पार्टियों के नेता स्थानीय मुद्दों पर कोई बात नहीं कर रहे जबकि पिछले पांच से छः चुनावों में इस अहिरवाल को नहरी पानी दिलाने के साथ-साथ प्रदेश के समान विकास की बात करते थे। वह मुद्दे आज गायब है नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जरूर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि स्थानीय विकास को लेकर जो पार्टी प्रत्याशी गम्भीर होगा उसे वोट देंगे।
पार्टियों को करनी चाहिए विकास की बात
इस विषय में बिजेंद्र दायमा का कहना है कि लोकसभा चुनाव पार्टियों को आरोप प्रत्यारोप लगाने के बजाए विकास की बात की चाहिए युवाओं के लिए रोजगार की बात करने, क्षेत्र में प्रयाप्त बिजली पानी कि बात करने वाले को वोट देंगे। प्रवीण कुमार का कहना है कि वे वोट उसी पार्टी को देंगे जो कोसली का विकास करवाने का ठोस आश्वासन देगा।
स्थानीय समस्याओं की ओर ध्यान देकर प्राथमिकता से दूर करने का मिले आश्वासन
सरजीत ने बताया कि कोसली शहर व आस पास बसी कालोनियों में शहरों जैसी सुविधाएं देना तो दूर गांवों जैसी सुविधा भी नहीं दी जा रही। जबकि शहरों की तरह बिजली पानी तक का अतिरिक्त बिल लिया जाता है। वे वोट उसी प्रत्याशी को करेंगे जो स्थानीय समस्याओं की ओर ध्यान देकर प्राथमिकता से दूर करने का आश्वासन देंगे।