फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   pti sports minister

शारीरिक शिक्षकों ने खेल मंत्री का पुतला फूंक जताया रोष, कर्मचारी चयन आयोग को ठहराया जाए दोषि

Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
pti sports minister
बहाली की मांग को लेकर राजीव चौक पर पीटीआई शिक्षकों का धरना 21वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को चार पीटीआई क्रमिक अनशन पर बैठे। शारीरिक शिक्षकों ने हरियाणा सरकार के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह का विरोध स्वरूप पुतला फूंक रोष जताया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षकों ने कहा की उनकी बदौलत हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर चमकाया है। खेल नर्सरी को संभालने वाले यह पीटीआई शिक्षक आज सरकार की गलत नीतियों के कारण 10 वर्ष की बेहतर सेवा देने के बाद भी इस स्थिति में पहुंच गए हैं। निर्दोष 1983 पीटी आई शिक्षकों की सेवा तुरंत प्रभाव से बहाल करें। इस पूरे प्रकरण में इन शिक्षकों का कहीं कोई दोष नहीं है। चयन प्रक्रिया में दोषपूर्ण नीति के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को दोषी ठहरा कर उस पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

समाजसेवी तेजपाल यादव व हरियाणा स्कूल लेक्चरर ऐसोसिएशन ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन भी दिया। तेजपाल यादव ने पीटीआई को संबोधित करते हुए अपना समर्थन एवं सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को एक संरक्षक की भांति इन हटाए गए पीटीआई शिक्षकों को विशेष विधेयक लाकर इनकी सेवाएं बहाल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के जिला प्रधान हरीश यादव, ब्लाक प्रधान विजय सहित अन्य प्रवक्ताओं ने शारीरिक शिक्षक संघ रेवाड़ी को अपना संपूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इन निर्दोष साथियों को तुरंत बाहर करना चाहिए। हरियाणा सरकार इस मामले में तुरंत सकारात्मक कदम उठाए अन्यथा सरकार को इस कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के सभी शिक्षक साथी निर्दोष 1983 शारीरिक शिक्षकों के साथ है। इस अवसर पर होशियार सिंह, सतवीर सिंह, ओमप्रकाश, सरपंच अमित, शशिबाला, प्रमिला, पवित्रा सहित अनेक शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
फोटो- 37-38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed