{"_id":"6898e338427aff88110e3947","slug":"providing-food-and-water-for-birds-is-a-virtuous-act-dharamveer-rewari-news-c-198-1-rew1001-223946-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य : धर्मबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य : धर्मबीर
Sun, 10 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 8सुभाष चंद्र बोस पार्क में पक्षियों के दाना-पानी की व्यवस्था करते अभिराज सांस्कृ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के भाड़ावास गेट स्थित अभिराज सांस्कृतिक संस्था की ओर से रविवार को सुभाष चंद्र बोस पार्क में पक्षियों के दाना-पानी की व्यवस्था की गई।
पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया ने कहा कि गर्मी में मनुष्य के साथ-साथ सभी प्राणियों को पानी की आवश्यकता होती है। मनुष्य तो पानी का संग्रहण कर रख लेता है, लेकिन परिंदे व पशुओं को तपती गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ता है।
पानी न मिले तो पक्षी बेहोश होकर गिर पड़ते हैं। ऐसे में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना एक पुण्य का कार्य है।
संस्था के निदेशक अभिषेक सैनी ने बताया है कि संस्था की ओर से पार्क में कई जगह मिट्टी के पात्रों में पानी व दाने की व्यवस्था की गई है। आम नागरिकों से अपील की है कि पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए छतों पर पानी के बर्तन रखें। हो सके तो छतों पर पक्षियों के लिए छाया की व्यवस्था भी करें।
इस अवसर पर समाजसेवी ईश्वरी प्रसाद, शालू, पायल, खुशी, मनीष, विवेक, दर्शना, शांति आदि मौजूद रहे।