फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Provided counseling to the substance-affected individual and admitted them to a de-addiction center.

Rewari News: नशा पीड़ित व्यक्ति की काउंसलिंग करवा डी एडिक्शन सेंटर में कराया भर्ती

Wed, 15 Apr 2026 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Provided counseling to the substance-affected individual and admitted them to a de-addiction center.
लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करती नशा मुक्ति टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव साबन व रूध में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। टीम ने एक नशा पीड़ित व्यक्ति की काउंसलिंग करवाकर डी एडिक्शन सेंटर में भर्ती करवाया। अब तक नशे से पीड़ित 260 लोगों की पहचान की है जो किसी न किसी प्रकार के नशे से पीड़ित है। इसके अलावा 77 नशा पीड़ितों का इलाज करवाया गया है।
विज्ञापन

नशा मुक्ति टीम इंचार्ज निरीक्षक रामपाल ने बताया कि पुलिस और आमजन अगर आपस में तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। नशा एक ऐसी बुराई है जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है, कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करें। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed