{"_id":"6a14a75b486ca605d906ccae","slug":"protest-march-held-over-death-of-jain-nuns-rewari-news-c-198-1-rew1001-239050-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जैन साध्वियों की मौत पर निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जैन साध्वियों की मौत पर निकाला रोष मार्च
विज्ञापन
मांगों को लेकर एकजुट जैन समाज के लोग। स्रोत: समाज
रेवाड़ी। मध्य प्रदेश के रीवा में दो जैन साध्वियों की सड़क हादसे में हुई मौत के विरोध में जैन समाज के लोगों ने सोमवार को रोष मार्च निकाला। समाज के लोगों ने बावल रोड स्थित जैन भगवान आदिनाथ मंदिर से जिला सचिवालय तक पैदल मार्च कर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन का नेतृत्व जैन समाज के प्रधान महेंद्र कुमार ने किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रीवा में दिगंबर जैन समाज की दो साध्वियां पैदल विहार करते समय तेज रफ्तार कार ने के टक्कर मारने के कारण दोनों की मौत हो गई।
जैन समाज के पदाधिकारियों ने इस घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए साध्वियों को कुचल दिया। समाज के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस घटना को लेकर देशभर में जैन समाज में भारी आक्रोश है और दोषी को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
रोष मार्च में अजय जैन, राजेंद्र जैन, अरुण जैन, राजीव जैन, तरुण जैन, दिनेश जैन लोहिया, मुकेश जैन सर्राफ, नितिन जैन, प्रदीप जैन सहित महिला जैन मिलन त्रिशला की प्रधान अल्का जैन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहे।