{"_id":"6b04878e907ad7ba100ab23e","slug":"protest-held-demanding-the-repeal-of-all-four-labour-codes-rewari-news-c-198-1-rew1001-249162-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चारों लेबर कोड रद्द करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चारों लेबर कोड रद्द करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Tue, 24 Nov 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
मजदूर आंदोलन को लेकर बातचीत करते संगठन के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। दिल्ली में 1 से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाले मजदूर आंदोलन में रेवाड़ी से निर्माण मजदूर हिस्सा लेंगे। गांव लिसान में निर्माण मजदूरों की सभा आयोजित की गई। इसमें सीटू के राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद कुमार, जिला संयोजक रामकुमार और भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के जिला सचिव बलवंत सिंह ने मजदूरों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
सभा की अध्यक्षता इकाई कमेटी प्रधान नरेरा ने की तथा संचालन सचिव कृष्ण ने किया। विनोद कुमार ने कहा कि देशभर से लाखों मजदूर, स्कीम वर्कर्स और कच्चे कर्मचारी तीन दिवसीय आंदोलन में शामिल होंगे। यह मजदूरों की समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाने का अभियान है।
उन्होंने चारों लेबर कोड रद करने, स्थायी रोजगार, कच्चे कर्मचारियों और स्कीम वर्कर्स को पक्का करने, मनरेगा बहाल करने तथा निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की सुविधाएं मजबूत करने की मांग उठाई। साथ ही परिवहन, रेहड़ी-पटरी और गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की।
विज्ञापन
बलवंत सिंह ने कहा कि मजदूरों की रोजी-रोटी और रोजगार पर लगातार हमले हो रहे हैं। आशा, आंगनबाड़ी और मिड-डे मील वर्कर्स सहित विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आंदोलन की तैयारियों के तहत जिले में ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें निर्माण मजदूरों के अलावा आशा वर्कर्स, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, मनरेगा मजदूर, भट्ठा मजदूर और अन्य श्रमिक संगठन भी भाग लेंगे। सभा में अमर सिंह, रतनलाल, कृपाल, देशराज, बाबू सिंह, मदन, दीपचंद सहित अनेक मजदूर मौजूद रहे।