फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Protest against the murder of the youth in the district secretariat

Rewari News: युवक की हत्या के विरोध में जिला सचिवालय में हल्ला बोल

Fri, 02 Jun 2023 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Protest against the murder of the youth in the district secretariat
रेवाड़ी। शहर के बस स्टैंड परिसर में 31 मई को दिनदहाड़े ढोकिया निवासी 18 वर्षीय हरिंद्र की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या के मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बस स्टैंड पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई हत्या के मामले में पुलिस की कोताही खुलकर सामने आई है। डीएसपी पवन कुमार ने ग्रामीणों के बीच जाकर उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 24 घंटे के दौरान पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दिनदहाड़े कर दिया था कत्ल
बुधवार को गांव ढोकिया निवासी हरिन्द्र कुमार (20) की दिनदहाड़े बस स्टैंड पी प्याऊ के समीप चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने उसके पेट, छाती व पीठ पर चाकू से चार वार किए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह 10 बजे ही ढोकिया, हालुहेड़ा, नैनसुखपुरा, बिहारीपुर, लाला, रोहड़ाई और रोझूवास से सैकड़ों ग्रामीण जिला सचिवालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद ग्रामीण वहीं धरने पर बैठ गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के जिला सचिवालय पर पहुंचने की सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि बस स्टैंड पुलिस चौकी की निष्क्रियता के चलते ही हरिंद्र की हत्या हुई है। अगर पुलिस समय पर सजगता से काम लेती, तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने मांग की कि चौकी के स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। इसके बाद ग्रामीणों के बीच पहुंचकर डीएसपी पवन कुमार ने उनसे बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम
डीएसपी ने ग्रामीणों को बताया कि कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सीआईए की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शुक्रवार तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण धरने से उठने के लिए सहमत हो गया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

आरोपियों की मृतक से कोई जान पहचान नहीं थी। रोड पर ही आपसी कहासुनी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि अभी जांच चल रही है। वारदात में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को काबू कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।
-संजीव कुमार, डीएसपी, हेड क्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed