{"_id":"67f1788a07575da2e808839d","slug":"prof-deepti-got-additional-charge-of-igu-vice-chancellor-rewari-news-c-198-1-rew1001-217532-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रो. दीप्ति को मिला आईजीयू कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रो. दीप्ति को मिला आईजीयू कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार
Sun, 06 Apr 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 20प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा राज भवन चंडीगढ़ की ओर से प्राप्त नोटिफिकेशन के अनुसार हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने अगले आदेश तक चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। विश्वविद्यालय के अब तक कुलपति रहे प्रो. जयप्रकाश यादव का कार्यकाल 3 अप्रैल को पूरा हो गया था।
प्रो. दीप्ति धर्माणी पिछले एक वर्ष से चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की कुलपति हैं। प्रो. दीप्ति धर्माणी सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापक रही हैं। इस दौरान उन्होंने विभाग की चेयरपर्सन का भी कार्यभार संभाला। सीडीएलयू में नियुक्ति के दौरान प्रो. दीप्ति धर्माणी कार्यकारी परिषद, शैक्षणिक परिषद, यूनिवर्सिटी कोर्ट की भी सदस्य रहीं। इसके अतिरिक्त पोस्ट ग्रेजुएट बोर्ड ऑफ़ स्टडीज की भी डीन और कन्वीनर रहीं।
डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स, डीन ऑफ ह्यूमैनिटीज, डीन ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डीन ऑफ एजुकेशन, डीन ऑफ सोशल साइंस भी रही। प्रो. दीप्ति धर्माणी सीडीएलयू में अंग्रेजी विभाग, पत्रकारिता विभाग, एनर्जी विभाग, हिंदी, संस्कृत और पंजाबी विभाग, लोक प्रशासन विभाग, म्यूजिक विभाग, इतिहास विभाग और भूगोल विभाग की भी चेयरपर्सन के पद पर भी आसीन रही हैं। इतना ही नहीं सीडीएलयू आईक्यूएसी की सदस्य भी रही और सेंट्रल परचेज कमेटी, एनएसएस कोर्डिनेटर, कोर्स कोर्डिनेटर, यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निंग व निदेशालय युवा कल्याण में भी निदेशक के पद पर कार्य कर चुकी हैं। प्रो. दीप्ति धर्माणी 4 पुस्तकें भी प्रकाशित कर चुकी हैं। उनके अनेक रिसर्च पेपर प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके है। लगभग 30 शोधार्थी उनके मार्गदर्शन में पीएचडी एवं एमफिल कर चुके हैं। प्रो. दीप्ति धर्माणी इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति होंगी।