फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Procession taken out in protest against Jalore and Raisar massacre

जालौर हत्याकांड व रायसर हत्याकांड के विरोध में जुलूस निकाल सौंपा ज्ञापन

Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out in protest against Jalore and Raisar massacre
रेवाड़ी। सेवा स्तंभ जिला इकाई रेवाड़ी के आह्वान पर प्रधान भगत सिंह सांभरिया की अगुवाई में संगठनों ने मिलकर राष्ट्रपति, सीएम राजस्थान व चेयरमैन राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नाम ज्ञापन सौंपे। इसके लिए सभी संगठन पहले आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए फिर शहर में प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला प्रधान भगत सिंह सांभरिया ने कहा कि अभी हाल ही में जालौर में एक निजी स्कूल के एक शिक्षक के पानी के मटके से एक एससी छात्र के पानी पीने पर उसे बुरी तरह पीटा गया, जिसके बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे समाज में भारी रोष है। आरोपी शिक्षक को फांसी की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार के साथ की गई मारपीट के दोषियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। जिला महासचिव आरपी सिंह दहिया ने बताया कि इसके अलावा 10 अगस्त को जयपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर रायसर गांव में एक एससी शिक्षिका को अपने उधार दिए पैसे मांगने पर जान से हाथ धोना पड़ा। स्कूल जाते समय कुछ बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे बाद में उपचार के दौरान उस शिक्षिका की मौत हो गई। इस घटना से भी समाज में भारी आक्रोश है । समाज आरोपियों की फांसी की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व परिवार में से किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ज्ञापन सौंपने वालों में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। जिनमें मुख्य रूप से सेवा स्तंभ जिला इकाई रेवाड़ी, मिशन इक्विलिटी, हजरस जिला इकाई रेवाड़ी, माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था रेवाड़ी, गुरु रविदास मंदिर एवं हॉस्टल प्रबंधन कमेटी रेवाड़ी,आवाज फाउंडेशन, संत रविदास सभा रालियावास, बाल्मीकि जन कल्याण सभा, बाबासाहेब सेवा समिति लिसान, एससी/ एसटी रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन, जाटव समाज विकास समिति, आदर्श दलित कल्याण युवा समिति रेवाड़ी, गुरु रविदास विश्व महापीठ, अखिल भारतीय मानव कष्ट निवारण समिति, एसयूसीआई, नारनौल से विशेष तौर पर आमंत्रित संस्था सर्व अनु.जाति संघर्ष समिति महेंद्रगढ़, रविदास महासभा नारनौल, हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के अलावा संत कबीर सामाजिक कल्याण महासभा रेवाड़ी, दलित कष्ट निवारण समिति, प्यूपिल पार्टी ऑफ इंडिया सहित कई पार्षद आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed