Rewari: योगेश और प्रिया की तीन साल पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, परिजनों ने किए कई खुलासे
पलवल निवासी योगेश को प्रिया के बच्चे पसंद नहीं थे। वह नहीं चाहता था कि उसके बच्चे भी उसके साथ रहें। इस बात को लेकर दोनों में हमेशा अनबन रहती थी। प्रिया के परिजनों ने मामले को लेकर कई खुलासे किए हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में करनाल के थाना सदर बाजार गोशाला रोड निवासी प्रिया के परिजन करनाल से पहुंचे। प्रिया के परिवार वालों ने योगेश के साथ उसके रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं। साथ ही यह भी बताया कि किन कारणों की वजह से योगेश और प्रिया के बीच में हमेशा लड़ाई हुआ करती थी।
फेसबुक पर हुई थी दोनों की दोस्ती
पलवल निवासी योगेश को प्रिया के बच्चे पसंद नहीं थे। वह नहीं चाहता था कि उसके बच्चे भी उसके साथ रहें। इस बात को लेकर दोनों में हमेशा अनबन रहती थी। प्रिया अपने तीनों बच्चों को साथ रखना चाहती थी। दोनों की 3 साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। पिछले वर्ष ही दोनों धारूहेड़ा में रहने के लिए आए थे। प्रिया ने अपने पति को 3 साल पहले तलाक दे दिया था। योगेश की पत्नी से तलाक का केस अभी कोर्ट में चल रहा है।
योगेश का नहीं हुआ था तलाक
योगेश की पत्नी से उसका तलाक नहीं हुआ था। प्रिया के परिजनों का कहना है कि वह हमेशा दोनों की आपसी लड़ाई को लेकर समझाया बुझाया करते थे। दोनों को कहा था कि वह करनाल चले आएं। यहां पर रहेंगे तो अच्छा रहेगा। मगर दोनों ने एक भी नहीं सुनी। परिवार का यह भी कहना है कि धारूहेड़ा में प्रिया रह रही है, उसने कभी उन्हें पता भी नहीं बताया था। प्रिया के तीन बच्चे हैं। वहीं, योगेश ने प्रिया की हत्या कर खुद सुसाइड कर लिया था।
गली-सड़ी अवस्था में मिला प्रिया का शव
बता दें कि 6 जून को योगेश का शव धारूहेड़ा के हाउसिंग बोर्ड में किराए के कमरे में मिला था। योगेश ने फंदा लगाया हुआ था। उसी जगह पर बेड के अंदर 19 जून को प्रिया का शव मिला है। योगेश के पिता जब सामान लेने के लिए कमरे में आए तो बदबू आने पर पता चला कि बेड के अंदर महिला की लाश पड़ी हुई है। प्रिया की हत्या को करीब 18 दिन बीत चुके हैं। शव बुरी तरह से गल चुका है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ना होने की वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई में भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: सीना कर दिया छलनी: जींद में शराब ठेकेदार को गोलियों से भूना, बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम