{"_id":"68557b7593afcfa3ef01d5c9","slug":"liquor-contractor-shot-dead-in-jind-crime-news-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीना कर दिया छलनी: जींद में शराब ठेकेदार को गोलियों से भूना, बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीना कर दिया छलनी: जींद में शराब ठेकेदार को गोलियों से भूना, बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Fri, 20 Jun 2025 08:47 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 20 Jun 2025 08:47 PM IST
सार
जींद के गांव खरकरामजी में बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेकेदार की हत्या कर दी। बदमाशों ने शराब ठेकेदार पर तोबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शराब ठेकेदार की हत्या।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के जींद में एक दिन में फायरिंग की दूसरी घटना हुई है। गांव खरकरामजी में बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेकेदार को गोलियों से भून दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए ठेकेदार पर फायरिंग कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार देर शाम की है। शराब ठेकेदार को बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खरकरामजी निवासी मृतक वीरेंद्र उर्फ बिंद्र ने अपने गांव और अन्य आसपास के गांव में भी शराब के ठेके लिए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को 27 वर्षीय वीरेंद्र उर्फ बिंद्र अपने गांव खरकरामजी के शराब ठेके पर बैठा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने आते ही वीरेंद्र उर्फ बिंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बिंद्र को पेट, सीने पर चार-पांच गोलियां लगी है। उसको तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी पूजा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया।
विज्ञापन