फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Prime Minister's Mann Ki Baat is inspiring: Dr. Vandana

प्रधानमंत्री के मन की बात प्रेरणादायी : डॉ. वंदना

Sun, 29 Jun 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's Mann Ki Baat is inspiring: Dr. Vandana
फोटो : 15मन की बात कार्यक्रम को सुनते भाजपा नेतागण। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : सड़क पर सुखाई जा रही मक्के की फसल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को बूथों पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात प्रेरणादायी है।
धारूहेड़ा में मन की बात सुनने प्रदेश सह संयोजक अभिमन्यु राव और जिला अध्यक्ष वंदना पोपली जिलाध्यक्ष पहुंचीं। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी और वर्तमान में मंडल अध्यक्ष अजीत कोसलिया ने किया।
विज्ञापन

प्रदेश सह संयोजक अभिमन्यु राव ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने जनभागीदारी का नया मॉडल प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि यह कार्यक्रम हमें देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन की बात हमें सेवा व संकल्प की भावना से जुड़े रहने का संदेश देने के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। पीएम मोदी ने मन की बात में बताया कि भारत अब ट्रेकोमा जैसी आंखों की गंभीर बीमारी से मुक्त हो चुका है।

देश के करीब 95 करोड़ लोगों को अब किसी न किसी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा रामपाल यादव, हिमांशु पालीवाल, प्रवीण शर्मा, मनोज सैनी पार्षद, अजीत कोसलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed