{"_id":"673dcd8efd3c37d6070ef3b6","slug":"primary-school-teachers-will-get-training-to-teach-in-new-ways-rewari-news-c-198-1-fth1001-211810-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों को नए तरीके से पढ़ाने का प्रशिक्षण मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों को नए तरीके से पढ़ाने का प्रशिक्षण मिलेगा
Thu, 21 Nov 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में एफएलएन (मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता) के तहत बाल वाटिका से पांचवीं कक्षा के अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए लेकर डीईईओ (जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी) ने सभी बीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) को पत्र जारी कर बीआरसी, बीआरपी, सीआरसी व एबीआरसी को विजिट पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
पत्र के मुताबिक सभी क्लस्टर हेड अपने अधीन आने वाले प्राथमिक विद्यालय व निपुण छात्र संख्या एकत्रित करेंगे। एबीआरसी व बीआरपी की तरफ से 7 विद्यालयों की 14 कक्षा, जिला व ब्लाक अधिकारी को 4 विद्यालयों की आठ कक्षा, एफएलएन कोऑर्डिनेटर को 6 विद्यालयों की 12 कक्षा की विजिट करनी होगी। जिसके लिए 40-40 अध्यापकों का बैच भी बनाएं जाएंगे। 398 प्राइमरी विद्यालय हैं, जिसमें कार्यरत प्रत्येक विद्यालय से बाल वाटिका व पहली कक्षा के इंचार्ज को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी माह में यह प्रशिक्षण शुरू होने की संभावना है।
प्रशिक्षण विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने में होगी अहम साबित
प्राथमिक कक्षाओं में निपुण हरियाणा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्राथमिक अध्यापकों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर कार्य किया जा रहा है। निपुण हरियाणा के तहत विद्यार्थियों को रोचक तरीके से पढ़ाने को लेकर गतिविधियां भी शामिल हैं। इसी के तहत विद्यार्थियों को भाषा के विभिन्न पहलुओं जैसे धारा प्रवाह से पढ़ना, शब्द पहचान, अक्षर ज्ञान और ध्वनि जागरूकता से परिचित करवाए जाने के लिए गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। इनमें विद्यार्थियों को अपने से बड़ों और व अन्य विद्यार्थियों के साथ बातचीत करने, खुद को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने और आत्मविश्वास से संवाद करने की गतिविधियां भी शामिल हैं। ऐसे में यह ट्रेनिंग विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने में काफी उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन :
एफएलएन के तहत बाल वाटिका से पांचवीं कक्षा के इंचार्ज को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण इसी माह में होने की संभावना है। फिलहाल इसके लिए सभी बीईओ को पत्र जारी कर दिया गया है।
-चरण सिंह, जिला एफएलन कोऑर्डिनेटर, रेवाड़ी।