फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Prepare the schedule of the Head of the Department and get the Amrit Mohtsav program of freedom done: DC

विभागाध्यक्ष शेड्यूल तैयार कर करवाएं आजादी का अमृत मोहत्सव कार्यक्रम : डीसी

Fri, 12 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Prepare the schedule of the Head of the Department and get the Amrit Mohtsav program of freedom done: DC
डीसी यशेन्द्र सिंह आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए। - फोटो : Rewari
भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश में आजादी का अमृत महोत्सव गरिमामय ढंग से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को डीसी यशेंद्र सिंह ने शिक्षा, रोजगार, खेल, महिला एवं बाल विकास, बाल कल्याण, रेडक्रॉस इत्यादि के विभागाध्यक्षों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि देशभर में 15 अगस्त 2023 तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिले में इसे लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इसके लिए सभी विभागाध्यक्ष कार्यक्रमों का शेड्यूल तैयार करें और उसी के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन करवाएं। उन्होंने विभागों को किसी भी कार्यक्रम के आयोजन में आजादी का अमृत महोत्सव के अधिकारिक लोगो का प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप देने के लिए पूरी तैयारी रखें।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि महोत्सव के तहत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी तैयार की गई है, जिसका बाल भवन रेवाड़ी के ऑडिटोरियम में 15 से 17 नवंबर तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न प्रकार की देशभक्ति पर आधारित प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, सेमिनार इत्यादि आयोजित किए जाएं। इनमें लोगों विशेषकर विद्यार्थियों को भी कार्यक्रमों से जोड़ा जाए, ताकि उनका बौद्धिक विकास हो सके। उनके ज्ञान में बढ़ोतरी हो। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को देश की आजादी की कहानियों के बारे में जानकारी देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों की अमर गाथाओं से रूबरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम रोहित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, जिला रोजगार अधिकारी राजेश सांगवान, जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed