फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparations underway for the Pipli rally against the trade deal; farmers' union holds a public meeting.

Rewari News: ट्रेड डील के विरोध में पीपली रैली की तैयारी, किसान यूनियन ने की जनसभा

Sun, 11 Oct 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway for the Pipli rally against the trade deal; farmers' union holds a public meeting.
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने ट्रेड डील के विरोध में कुरुक्षेत्र के पीपली में 25 नवंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारी को लेकर ढकिया गांव में जनसभा की। इस दौरान किसानों और मजदूरों को 23 नवंबर को रैली में शामिल होने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जनसभा में समय सिंह प्रधान ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान और मजदूर प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों के साथ हो रहे कथित अन्याय के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन चढूनी संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने ग्रामीणों से किसान-मजदूरों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर एकजुट रहने और रैली में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

जनसभा के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। मनीषा कुमार, मोहित नेहरा, जगदीश सिंह, मोहित सिंह और मनवीर को संगठन का सदस्य बनाया गया। नए सदस्यों ने कहा कि वे भारतीय किसान यूनियन चढूनी और किसान-मजदूरों के हितों के लिए संगठन के साथ मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुन्नी बूढ़पुर, मनीषा यादव, बोडिया कमालपुर, कमल सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed