फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparations in full swing for Rezangla Shaurya Diwas celebrations

Rewari News: रेजांगला शौर्य दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर

Fri, 14 Nov 2025 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Preparations in full swing for Rezangla Shaurya Diwas celebrations
कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते गणमान्य। स्रोत : संगठन - फोटो : reasi news
रेवाड़ी। रेजांगला युद्ध की 63वीं बरसी पर आयोजित होने वाले रेजांगला शौर्य दिवस समारोह का इस वर्ष अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर ने सौजन्य प्रदान करने का ऐलान किया है। वीरवार को स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर आयोजित बैठक में समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

राव केहर सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 नवंबर को सुबह 9 बजे महात्मा यश देव और रामकृष्ण शास्त्री के सानिध्य में वैदिक आश्रम टीम द्वारा हवन कराया जाएगा। वीर नारी, मेधावी बालिका, शूर वीर सम्मान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

हर वर्ष की भांति मुख्य अतिथि के रूप में इलाके की वीर नारियां और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में रेजांगला युद्ध के जीवित योद्धा हवलदार निहाल सिंह सेना मेडल, कप्तान रामचंद्र और हवलदार गजे सिंह बेवल उपस्थित रहेंगे। अति विशिष्ट अतिथिगण में स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, डीसी अभिषेक मीणा उपयुक्त व अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed