फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparations for the cowshed election intensify following the commander's inquiry report.

Rewari News: कमांडर की जांच रिपोर्ट के बाद गौशाला चुनाव की तैयारी तेज

Mon, 07 Sep 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 07 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the cowshed election intensify following the commander's inquiry report.
बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चल रही तैयारी। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। बाबा मुक्तेश्वरपुरी गोशाला कोसली की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव तिथि की घोषणा कर दी गई है। कमांडर सत्यवीर यादव की जांच रिपोर्ट के बाद चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव अधिकारी कर्नल संतपाल (सेवानिवृत्त) के निर्देश पर 30 सितंबर को चुनाव करवाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 सितंबर को नई कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 23 सितंबर को नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद गौशाला को नई कार्यकारिणी मिल जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव में प्रधान, उपप्रधान, खजांची, महासचिव सहित कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जाएगा। चुनाव को लेकर गौशाला से जुड़े सदस्यों और क्षेत्रवासियों में उत्सुकता बनी हुई है। लंबे समय से गौशाला की व्यवस्थाओं और संचालन से जुड़े मामलों को देखते हुए नई कार्यकारिणी के गठन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई टीम के गठन के बाद गौशाला के संचालन, व्यवस्थाओं और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी। चुनाव कार्यक्रम को लेकर सदस्यों की गतिविधियां भी बढ़ने की संभावना है। अब सभी की नजरें नामांकन प्रक्रिया और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed