फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparations are being made to build CC roads in the main markets, the sewer system is already bad

Rewari News: मुख्य बाजारों में सीसी रोड बनाने की तैयारी, सीवर सिस्टम पहले से खराब

Fri, 29 Aug 2025 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Preparations are being made to build CC roads in the main markets, the sewer system is already bad
एडवोकेट, कैलाश चंद एडवोकेट
विशाल जैमिनी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में 4.32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोग चाहते हैं कि यहां पर सड़क बनने से पहले नई सीवर लाइन डाली जाए ताकि पानी का जमाव नहीं हो।

नगर परिषद की ओर से मुख्य बाजार अग्रसेन चौक, भाड़ावास गेट, मोती चौक, गोकल बाजार, विश्वकर्मा चौक और रेलवे मार्ग, बारा हजारी रोड को सीसी रोड बनाया जाएगा। निर्माण कार्य को दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि हमेशा की तरह ही इस बार भी सड़क निर्माण पूरा होने के कुछ दिन बाद ही प्रशासन को याद आएगा कि इस सड़क निर्माण से पहले सीवर लाइन का कार्य, पीने के पानी की पाइपलाइन का कार्य बाकी रह गया, या कुछ और ऐसा कार्य जो सड़क के नीचे करना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन को पहले ही जांच कर लेनी चाहिए कि सड़क निर्माण में बीच में आने वाले सीवर लाइन मैनहोल के ढक्कन सड़क से ऊंचे या नीचे लेवल में तो नहीं रह रहे हैं क्योंकि ज्यादातर सड़क बनाई जाती है उसके बीच में सीवर लाइन के मैनहोल के ढक्कन या तो सड़क से आधा फीट ऊंचे रहते हैं या आधा फीट तक नीचे रह जाते हैं जिससे सड़क देखने में तो भद्दी दिखाई देती है साथ में आने जाने वालों के लिए दिक्कत भी पैदा करती है।

---------------



वर्जन:
नगर परिषद की तरफ से सीसी रोड बनाने का प्रस्ताव है। इसका शुभारंभ हो चुका है। सड़क बनने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। सभी परिस्थितियों का ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। -पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।

लोगों की प्रतिक्रिया

सड़क बनाने से पहले सीवर लाइन का कार्य होना जरूरी है। बाद में कार्य होगा तो सड़कों को काफी नुकसान पहुंचेगा। पैसा भी बर्बाद जाएगा। इस पर उच्च अधिकारी ध्यान दें, बाद में विभाग एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ते नजर ना आते हैं। -एडवोकेट, कैलाश चंद एडवोकेट
------------

रोड बनाने से पहले सीवर लाइन व्यवस्था को ठीक किया जाए। पानी अग्रसेन चौक की तरफ जाना चाहिए। यहां जलभराव के समय पानी भाड़ावास गेट पर जमा होता है। यहां पहले पाइपलाइन डले, जो सीवर के पानी को सर्कुलर रोड तक पहुंचाए। -मोनू राव, वार्ड नंबर 14
---------

पुरानी सीवर लाइन बदहाल है। अलग से नाला बनाया जाना चाहिए। जो हार्वेस्टिंग सिस्टम हैं उनको ठीक करवाने की जरूरत है। सड़क बनेगी तो पानी जमा रहेगा। सड़क टूट जाएगी। -गिरीश भारद्वाज, पार्षद, वार्ड 15
----------

इस समस्या को लेकर कई बार आवाज उठाई है। चेयरपर्सन को ज्ञापन भी दिया था। नालों को सीवर लाइन से जोड़ा जाए ताकि नालों में पानी ना रहे। समय-समय पर नालों की सफाई की जाए। -दीपेश भार्गव, जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ

-------

वर्जन
शहर की तस्वीर कुछ समय में बदलते नजर आएगी। इसके लिए 7-8 माह से लगातार कोशिश की जा रही थी। तब जाकर सड़क को अनुमति मिली है। रोड बनने से सभी को फायदा होगा। कोई समस्या आएगी तो उसको भी दूर किया जाएगा। -लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक रेवाड़ी।

एडवोकेट, कैलाश चंद एडवोकेट

एडवोकेट, कैलाश चंद एडवोकेट

एडवोकेट, कैलाश चंद एडवोकेट

एडवोकेट, कैलाश चंद एडवोकेट

एडवोकेट, कैलाश चंद एडवोकेट

एडवोकेट, कैलाश चंद एडवोकेट

एडवोकेट, कैलाश चंद एडवोकेट

एडवोकेट, कैलाश चंद एडवोकेट

एडवोकेट, कैलाश चंद एडवोकेट

एडवोकेट, कैलाश चंद एडवोकेट

एडवोकेट, कैलाश चंद एडवोकेट

एडवोकेट, कैलाश चंद एडवोकेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed