फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparation for tender for cleaning roads for the first time in the city

Rewari News: शहर में पहली बार सड़कों की सफाई के टेंडर की तैयारी

Mon, 12 Aug 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Aug 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Preparation for tender for cleaning roads for the first time in the city
फोटो: 14रेवाड़ी। नगर परिषद कार्यालय। संवाद
रेवाड़ी। शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इसको लेकर नगर परिषद पहली बार सड़कों की सफाई के लिए टेंडर करने जा रही है। करीब 7 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर की मुख्य सड़कों की सफाई अभी तक बेहतर तरीके से नहीं हो पाती है। रेवाड़ी से दिल्ली रोड, गढ़ी बोलनी रोड, महेंद्रगढ़ रोड, नारनौल रोड और झज्जर रोड सहित अन्य सड़कों पर डिवाइडरों के साथ ही दूसरे छोर पर भी मिट्टी जमी रहती है। वाहनों के चलने से सड़कों पर धूल- मिट्टी उड़ती रहती है। इससे शहर का सुंदरता प्रभावित होती है। प्रदूषण भी बढ़ता है। सेक्टरों की सड़कों की भी सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं रहती। इसी को ध्यान में रखते हुए 7 करोड़ का नया टेंडर प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं महत्वपूर्ण बात यह है कि ठेकेदार के पास 250 सफाई कर्मचारी होंगे, जोकि सड़कों को साफ रखने का काम करेंगे। ढाई सौ कर्मचारी से शहर के वार्डों में कई वर्षों से बनी सफाईकर्मियों की कमी भी पूरी हो सकेगी। फिलहाल जो कर्मचारी सड़कों को साफ करने में लगते हैं उन्हें वाडों में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से एस्टीमेट मुख्यालय भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे पहले शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए ठेका दिया गया है। यदि 7 करोड़ के नए प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलती है तो शहर सफाई के मामले में अपेक्षित पायदान पर पहुंच सकेगा।
इंसेट
अभी 350 कर्मचारी, चाहिए 500 से ज्यादा
नगर परिषद के पास में करीब 350 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें से कुछ नियमित और कुछ अनुबंध पर लगे हुए हैं। हर महीने एक-दो कर्मचारी रिटायर्ड होने और अन्य कारण से कम हो जाते हैं। शहर को जरूरत भी 500 से अधिक सफाई कर्मचारियों की है। वर्ष 2020-21 में कार्यभार संभालने के बाद नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव ने इसके लिए सरकार से कई बार पत्राचार किया, लेकिन सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो सकी।
इंसेट

पिछली साल दिया था 4.95 करोड़ का ठेका
नगर परिषद की ओर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका दिया गया है। फर्म की ओर से शहर में यह काम किया जा रहा है। पिछले साल करीब 4 करोड़ 95 लाख रुपये का यह ठेका दिया गया था। 15 अगस्त 2023 को चेयरपर्सन ने डोर टू डोर कलेक्शन की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अब ठेके की अवधि भी पूरी होने जा रही है। अब कूड़ा कलेक्शन के लिए नया ठेका देने पर विचार करना होगा।


-----------------------------
वर्जन
शहर की सड़कों की सफाई का ठेका देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 7 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया है। प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलना ही सबसे महत्वपूर्ण काम है। अच्छी बात यह है कि सफाई कर्मचारियों की कमी नहीं रहेगी। - संदीप मलिक, ईओ, नप रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed