{"_id":"637a72e9a62a2b786d793e36","slug":"preparation-for-e-ticketing-starts-departmental-team-will-come-for-inspection-this-week-rewari-news-rtk664030611","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-टिकटिंग के लिए तैयारी शुरू, इस सप्ताह निरीक्षण के लिए आएगी विभागीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-टिकटिंग के लिए तैयारी शुरू, इस सप्ताह निरीक्षण के लिए आएगी विभागीय टीम
विज्ञापन
बस स्टैंड स्थित टिकट काउंटर। संवाद
- फोटो : Rewari
वाड़ी। रोडवेज विभाग को घाटे से उबारने को ई-टिकटिंग के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। रेवाड़ी रोडवेज बस स्टैंड पर ई टिकटिंग मशीन रखने की व्यवस्था की जा रही है। ई-टिकटिंग मशीनों को चार्ज करने का फिटिंग कार्य भी किया जाना है। ई- टिकटिंग शुरु होने से रोडवेज को सालाना लाखों रुपये की बचत होगी। इसके लिए अगले सप्ताह मुख्यालय से रेवाड़ी बस स्टैंड का निरीक्षण करने विभागीय टीम भी आएगी।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने करीब एक साल पहले हरियाणा रोडवेज विभाग को घाटे से उबारने को ई-टिकटिंग प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया था। रोडवेज कर्मचारियों को तीन चरणों में ई-टिकटिंग प्रणाली का प्रशिक्षण देने के बाद अब सरकार ने बसों में इस सिस्टम शुरु करने को फाइनल टच दे दिया है।
कार्ड स्वैप होने से सारी जानकारी रोडवेज मुख्यालय के सर्वर में दर्ज हो जाएगी। इससे रोडवेज विभाग में जहां मेन्युअल टिकटों में होने वाले गोलमाल पर पूर्णतया अंकुश लग सकेगा तथा टिकटों की छपाई पर होने वाले मोटे खर्च की बचत होगी।
विज्ञापन
हालांकि रोडवेज नकदी फिलहाल बंद नहीं करेगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोग जिस भी प्रक्रिया को अपनाना चाहें, वे अपना सकते हैं। परंतु धीरे-धीरे सभी के लिए एनसीएमसी कार्ड जरूरी हो जाएगा। स्वैप कार्ड नहीं होने की स्थिति में वे दूसरे विकल्प से टिकट के पैसों का भुगतान कर सकेंगे।
रोडवेज डिपो बस स्टैंड पर ई टिकटिंग मशीन रखने की व्यवस्था की जा रही है। ई-टिकटिंग मशीनों को चार्ज करने का फिटिंग कार्य भी किया जाना है। अगले सप्ताह मुख्यालय से निरक्षण के लिए टीम आ सकती है। इसके बाद सरकार के आदेशानुसार ई टिकटिंग सिस्टम को लागू कर दिया जाएगा।
-रवीश हुड्डा, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, रेवाड़ी।