{"_id":"62acbfd4e2dc5c7c23143189","slug":"pre-monsoon-showers-made-the-weather-pleasant-rewari-news-rtk6498475199","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-मानसून की झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-मानसून की झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शुक्रवार की दोपहर बाद प्री-मानसून की पहली झमाझम बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश के बाद मौसम कूल-कूल हो गया। मौसम विभाग ने 21 जून तक बारिश का अनुमान लगाया हुआ है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
दरअसल, दोपहर 3 बजे तक तेज धूप खिली हुई थी। उसके बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। पहले बूंदाबांदी और फिर करीब साढ़े 3 बजे तेज बारिश शुरू हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पिछले एक सप्ताह की बात करें तो अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री के पार ही बना हुआ था। प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो दिनों से हल्की और तेज बूंदाबांदी हो रही है जबकि रेवाड़ी में शुक्रवार की दोपहर बाद मौसम बदला। बारिश के बाद चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 16 से 21 जून तक प्री-मानसून की बारिश और तेज अंधड़ का अनुमान लगाया हुआ है। बारिश का सिलसिला शनिवार और रविवार को भी जारी रह सकता है।