फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pramod became the president of Ashiana Garden Welfare Society

Rewari News: आशियाना गार्डन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष बने प्रमोद

Sun, 17 May 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 17 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pramod became the president of Ashiana Garden Welfare Society
चुनाव के दौरान एकत्रित विजेता सदस्य। स्रोत : सोसाइटी
रेवाड़ी। आशियाना गार्डन वेलफेयर सोसाइटी का वार्षिक चुनाव रविवार को हुआ। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चले मतदान के दौरान सोसाइटी के 192 सदस्यों में 181 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें प्रमोद मित्तल अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप पटेल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रमोद मित्तल ने 125 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी को 62 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर पवन गहरा ने 104 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की जबकि कमल को 82 वोट मिले।
विज्ञापन

सचिव पद पर राजकुमार कुमावत विजयी रहे। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अंकुर प्रधान ने जीत दर्ज की। सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रवीण अरोड़ा और रंजीत चक्रवर्ती ने चुनाव लड़ा। बीपी शर्मा चुनाव अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सोसाइटी सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई टीम कॉलोनी के विकास, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed