{"_id":"66ddfc2d418493cc6d0f7d94","slug":"prajapati-samaj-supported-chiranjeev-rao-will-file-nomination-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-209106-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रजापति समाज ने चिरंजीव राव को दिया समर्थन, आज करेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रजापति समाज ने चिरंजीव राव को दिया समर्थन, आज करेंगे नामांकन
Mon, 09 Sep 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 10रेवाड़ी। चिरंजीव राव का समर्थन करते प्रजापति समाज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाडी। कांग्रेस के प्रत्याशी विधायक चिरंजीव राव 9 सितंबर को नामांकन करेंगे। इसके लिए उनके माॅडल टाउन स्थित आवास पर कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और राजीव चैक तक पैदल जाएंगे। वहीं रविवार को प्रजापति समाज के लोगों ने प्रजापति चौक पर स्थित निजी वाटिका में आयोजित बैठक में चिरंजीव राव को समर्थन दिया।
प्रजापति समाज के लोगों ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने समाज के लोगों को कई सौगात दी थी। इसकी वजह से वे कांग्रेस के साथ हैं। समाज के लोग करीब 32 गांवों में हैं। समाज के लोग हर गांव में घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। विधायक चिरंजीव राव ने प्रजापति समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में दक्ष प्रजापति चौक बनवाया गया। कई गांवों में प्रजापति समाज की धर्मशाला बनवाई गई और लाखों रुपये की ग्रांट भी दी गई। समाज की मांगों को भी पूरा किया जाएगा। चिरंजीव राव ने कहा कि वह 9 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके माॅडल टाउन स्थित आवास पर कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और वहां से सभी पैदल राजीव चैक तक जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले पंजाबी समाज के लोगों ने चिरंजीव राव को समर्थन दिया था।
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चिरंजीव राव को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। चिरंजीव राव ने रेवाडी शहर में पदयात्रा की जिसमें उनको लोगों का भारी समर्थन मिला है। कांग्रेस पार्टी का परिवार निरंतर बढता जा रहा है और कांग्रेस पार्टी में आस्था दिखाते हुए रोजाना लोग शामिल हो रहे हैं।