{"_id":"6785599fdfd11e6c8c096a28","slug":"poonam-and-priyanka-participated-in-the-national-volleyball-championship-rewari-news-c-198-1-rew1001-213926-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राष्ट्रीय वॉलीबाॅल चैंपियनशिप में पूनम व प्रियंका ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राष्ट्रीय वॉलीबाॅल चैंपियनशिप में पूनम व प्रियंका ने लिया भाग
Mon, 13 Jan 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 17रेवाड़ी। राष्ट्रीय वॉलीबाॅल चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली पूनम व प्रियंका। स्रोत: व
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जयपुर में 1 से 13 जनवरी तक आयोजित हुई 69वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबाॅल चैंपियनशिप में रेवाड़ी की खिलाड़ी पूनम सैन व प्रियंका ने चंडीगढ़ टीम की ओर से भाग लिया।
ये खिलाड़ी राव तुलाराम स्टेडियम में कोच शर्मिला यादव के मार्गदर्शन में वाॅलीबाॅल खेल नर्सरी में अभ्यास करती थीं। दोनों खिलाड़ियों का चयन खेल कोटे से चंडीगढ़ काॅलेज में हुआ था। खिलाड़ियों के रेवाड़ी पहुंचने पर गौरव सोलंकी उपनिदेशक खेल व जिला खेल अधिकारी की अगुवाई में स्वागत किया। खिलाड़ी को शुभाकामनाएं दीं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खेल विभाग से शर्मिला यादव वाॅलीबाॅल प्रशिक्षिका, चरण सिंह फुटबाॅल प्रशिक्षक, रेनू बाॅक्सिंग प्रशिक्षिका, आशा रानी हैंडबाॅल प्रशिक्षिका सहित अन्य खेल प्रशिक्षक व कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।