फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pooja Superfast Express arrived 10 hours late

Rewari News: पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 घंटा की देरी से पहुंची

Wed, 08 Jan 2025 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Pooja Superfast Express arrived 10 hours late
भाड़ावास फाटक के पास से गुजरती ट्रेन। संवाद - फोटो : भोगांव में सराफ के साथ लूट का आरोपी देव सैनी। स्रोत पुलिस
रेवाड़ी। कोहरे के चलते अधिकतर ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 घंटा की देरी से पहुंची। साबरमती एक्सप्रेस एक घंटा, जिम कॉर्बेट, अला हजरत एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनें 20 से 30 मिनट की देरी से आई। रेवाड़ी जयपुर पैसेंजर एक घंटा लेट रही। भुज सुपरफास्ट एक घंटा देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड की वजह से वैसे ही लोग परेशान हैं, दूसरी तरफ घंटों ट्रेनों के लेट होने के कारण अधिक समस्या झेलनी पड़ रही है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कई रेलखंड ऐसे होते हैं जहां पर धुंध काफी अधिक होती है। इसकी वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है, तब अन्य स्टेशन पर आते-आते समय अधिक लग जाता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि कोहरे की अधिकता वाले रेलखंडों में गाड़ियां देरी से संचालित हो सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि यात्रा शुरू करने से पूर्व रेलवे की अधिकृत वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति देखकर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed