फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pollution affects health, AQI again crosses 300

Rewari News: सेहत पर प्रदूषण की मार, एक्यूआई फिर 300 पार

Sun, 24 Dec 2023 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pollution affects health, AQI again crosses 300
रेवाड़ी। वायु प्रदूषण फिर सेहत पर भारी पड़ने लगा है। जिले की हवा फिर जहरीली होती नजर आ रही है। प्रतिदिन एक्यूआई 300 को पार कर रहा है जो खतरनाक है। शनिवार को एक्यूआई 304 दर्ज किया गया था जबकि रविवार को इसमें मामूली गिरावट आई। फिर भी एक्यूआई 301 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए ग्रैप तीन की पाबंदियां लागू की गई हैं। पिछली बार जब प्रदूषण का स्तर बढ़ा था तो अस्पतालों में सांस और आंखों में जलन के मरीजों की संख्या बढ़ गई थी। अगर इस सप्ताह में भी वायु प्रदूषण बना रहा तो मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। बढ़ते एक्यूआई स्तर को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अध्ययन करने के लिए कहा था। ताकि यह पता लगाया जा सके कि जिले में प्रदूषण का कारण क्या है और इसे किस प्रकार से कम किया जा सकता है। धुंआ किन क्षेत्रों से अधिक उठता है। इसके बाद भी जिले में अध्ययन शुरू ही नहीं हुआ। जबकि यह जिला एनसीआर क्षेत्र में आता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एनजीटी को दी गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हरियाणा के मात्र दो जिलों में ही अभी अध्ययन शुरू हुआ है ।
विज्ञापन

प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की : जिला प्रशासन ने प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के लिए जिलेवासियों से सभी एहतियाती उपाय अपनाने की अपील की है। छोटी दूरी पैदल या साइकिल तय करने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने से प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सकता है। कहा कि लोग कोयले या लकड़ी का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारूहेड़ा और बावल औद्योगिक क्षेत्र में अधिक प्रदूषण

धारूहेड़ा-भिवाड़ी, बावल क्षेत्र में काफी अधिक प्रदूषण दर्ज किया जाता है। हालांकि, यहां पर स्थिति सुधारने की भी कोशिश की गई लेकिन ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। धारूहेड़ा में सबसे अधिक स्थिति खराब होती है। धारूहेड़ा एक औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर हर वषर्ष प्रदूषण से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बावल औद्योगिक क्षेत्र में भी प्रदूषण बना रहता है।




खराब एक्यूआई सेहत के लिए हानिकारक

50 तक वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा, 51-100 के बीच संतोषजनक है। 101-200 के बीच मध्यम, 201-300 के बीच खराब और 301 और 400 के बीच एक्यूआई खराब है और लंबे समय तक इतना एक्यूआई रहने से श्वसन संबंधी बीमारी हो सकती है। इसी प्रकार 401-500 की सीमा में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में आता है।

एक सप्ताह की एक्यूआई की स्थिति
रविवार 301
शनिवार 304
शुक्रवार 190
वीरवार 185
बुधवार 157
मंगलवार 121
सोमवार 155
वर्जन

प्रदूषण को रोकने के लिए सभी लोगों को एक साथ आना पड़ेगा। कूड़ा ना जलाएं। नियमों का सख्ती से पालन करें।-हरीश, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed